मनोरंजन

इस दिन रिलीज होगा 15 करोड़ में शूट हुआ गाना 'जिंदा बंदा'

Manish Sahu
27 July 2023 12:25 PM GMT
इस दिन रिलीज होगा 15 करोड़ में शूट हुआ गाना जिंदा बंदा
x
मनोरंजन: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 4 साल बाद फिल्मों में वापसी ने सिनेमाघरों की रौनक वापस लौटा दी। पठान के बाद अब इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म जवान सुर्खियों में है। फैंस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रीव्यू में शाहरुख के दमदार डायलॉग्स ने हर किसी का दिल जीत लिया है। फिल्म में एक्टर का किरदार काफी जबरदस्त होने वाला है ये प्रीव्यू से साफ पता चलता है। प्रीव्यू ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। अब फैंस फिल्म के पहले गाने के आने का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान’ का पहला गाना अगस्त के पहले वीक में रिलीज किया जाएगा। इस गाने का टाइटल 'जिंदा बंदा’ है, जिसे इरशाद कामिल ने लिखा है। यह पहला गाना होगा जिसमें शाहरुख खान हजार से ज्यादा फीमेल डांसर्स के साथ डांस करते नजर आएंगे। इस गाने में उनके अलावा छह एक्ट्रेसेस और नजर आएंगी। गाने में नजर नहीं आएंगी दीपिका? खबरों के मुताबिक, 'फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी अहम रोल है पर वो इस गाने में नजर नहीं आएंगी। फिल्म में उनका सिर्फ गेस्ट अपियरेंस है। हालांकि, इस गाने में शाहरुख के साथ सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान और आलिया कुरेशी दिखाई देंगी।’ इस गाने को साउथ के मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध ने कंपोज किया है। कोरियोग्राफी भी साउथ के कोरियोग्राफर शोबी से करवाई गई है। मेकर्स ने इसे तीन अलग-अलग भाषाओं में तैयार करवाया है। खबरें हैं कि इस गाने पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। कई शहरों से फोक डांसर्स भी कास्ट किए शाहरुख इस फिल्म के गानों को भी बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। खास बात यह है कि इस गाने के लिए जिन डांसर्स को चूज किया गया है
उन्हें देश भर के आधा दर्जन से ज्यादा शहरों से बुलाया गया। इन डांसर्स में चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, मदुरै, मुंबई और पुणे के कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा कई शहरों के फोक डांसर्स को भी इसमें कास्ट किया गया है। फैंस को गाने के बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का पहला गाना काफी ग्रेंड होने वाला है। सेमी पॉपुलर एक्ट्रेसेज को मिला चांस जानकारों के मुताबिक, ‘फिल्म में संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, गिरिजा ओक जैसे सेमी पॉपुलर चेहरों को भी मौका दिया गया है। गिरिजा आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म 'कला' में नजर आई थीं। वो 'शोर इन द सिटी' और 'तारे जमीन पर' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। संजीता भट्टाचार्य एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। इससे पहले नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फील्स लाइक इश्क' में काम कर चुकी हैं। 'जवान' से अपना फिल्म डेब्यू कर रही हैं। लहर फिल्म में शाहरुख की गैंग की स्नाइपर के रोल में हैं। इससे पहले वो ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थीं। विजय सेतुपति का लुक भी जारी हुआ फिल्म में मेन विलेन का रोल विजय सेतुपति प्ले कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में उनका लुक शेयर किया है। खुद विजय ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा था, ‘द डीलर ऑफ डेथ’। फिल्म 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। प्रीव्यू में विजय सेतुपति, नयनतारा और दीपिका पादुकोण भी एक्शन सीक्वेंस करते नजर आ रहे हैं।

Next Story