मनोरंजन

YouTube पर 'सुतब हम आंगनवा' गाने ने मचाया धमाल, इंटरनेट पर छाया रोमांटिक सॉन्ग

Gulabi
5 July 2021 10:19 PM IST
YouTube पर सुतब हम आंगनवा गाने ने मचाया धमाल, इंटरनेट पर छाया रोमांटिक सॉन्ग
x
इंटरनेट पर छाया रोमांटिक सॉन्ग

भोजपुरी सिनेमा की स्टार जोड़ी सिंगर अंकुश इन दिनों एक के बाद धमाका किये ही जा रहे हैं। अब उनका एक और गाना रिलीज हुआ है जिसे सुनकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस नए गाने का नाम है 'सुतब हम आंगनवा' (Sutab Ham Anganwa)। इस गाने को रिलीज के साथ ही काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

गाने के वीडियो में अंकुश राजा काफी जबरदस्त अंदाज में देखे जा सकते हैं। साथ ही इस बवाल गाने को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और बार बार इसे देख सुन रहे हैं। वहीं इनकी हिरोइन की अदा भी फैंस को घायल कर रही हैं। गाने के बोल पवन बाइजो ने लिखे हैं और म्यूजिक रौशन सिंह का है। वहीं गाने को आवाज़ तो अंकुश राजा ने ही दिया है। वीडियो को 2 दिनों पहले पहले ही रिलीज किया गया है जिसे अब तक 1 लाख के करीब देखा जा चुका है। गाने को स्पाइस रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। आपने अगर अभी तक ये धमाकेदार गाना नहीं सुना है तो यहां सुनें

Next Story