मनोरंजन
Pyaar Hota Kayi Baar Hai: वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुआ 'प्यार होता कई बार है' गाना, VIDEO
jantaserishta.com
10 Feb 2023 2:21 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का पहला गाना 'तेरे प्यार में' रिलीज किया गया, जिसे काफी पसंद किया गया और अब नया गाना 'प्यार होता कई बार है' रिलीज किया गया है। गाने में रणबीर कपूर सोलो परफॉर्म कर रहे हैं। यह गाना वैलेंटाइन स्पेशल है।
'प्यार होता कई बार है' गाना सिंगल्स को डेडिकेटेड है। गाने में ये मैसेज दिया गया है कि प्यार एक नहीं बल्कि कई बार हो सकता है, तो निराश होने के बजाए दूसरे प्यार की तलाश कीजिए जो आपकी जिंदगी में फिर से खुशियां ले आए। गाने को देख आपको रणबीर के सुपरहिट गाने 'बदतमीज दिल' की याद आ जाएगी। गाने को दो अलग-अलग पार्टी के सेटअप में शूट किया गया है: एक नाइट क्लब और दूसरा एक ओपन टैरेस पार्टी।
गाने में कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी हैं। गाने का म्यूजिक हिट मशीन प्रीतम द्वारा तैयार किया गया है, अरिजीत सिंह द्वारा गाने को गाया गया है और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं।
'तू झूठा मैं मक्कार' लव रंजन द्वारा निर्देशित, लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और टी-सीरीज के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत है।
यह 8 मार्च, 2023 को होली के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Tagsवैलेंटाइनवेलेंटाइन डेप्यार होता कई बार हैप्यार होता कई बार है गानारणबीर कपूररणबीर कपूर नया गानाश्रद्धा कपूरValentineValentine's DayPyaar Hota Kabhi Baar HaiPyaar Hota Kabhi Baar Hai SongRanbir KapoorRanbir Kapoor New SongShraddha Kapoor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





