मनोरंजन
'द रॉयल्स' की स्क्रिप्ट दिलचस्प थी, मैंने डेढ़ दिन में ही पूरी पढ़ ली- ईशान खट्टर
jantaserishta.com
9 Jun 2025 12:16 PM IST

x
मुंबई: साल 2019 में रिलीज हुई जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' से डेब्यू के बाद बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'द रॉयल्स' के लिए उन्हें काफी सराहना मिल रही है। सीरीज में अपने किरदार को लेकर एक्टर ने आईएएनएस से खुलकर बात की। ईशान ने बताया कि सीरीज में उनका किरदार इतना आकर्षक था कि उन्होंने स्क्रिप्ट को महज डेढ़ दिन में पूरा पढ़ लिया।
आईएएनएस से बात करते हुए ईशान खट्टर ने बताया कि जैसे ही उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़नी शुरू की, उन्हें कहानी में मजा आने लगा और वह उसमें पूरी तरह डूब गए। स्क्रिप्ट पढ़ते समय उन्हें अपना किरदार कुछ नया और अलग महसूस हुआ।
एक्टर ईशान खट्टर ने कहा, "मैंने अब तक जितनी भी स्क्रिप्ट पढ़ी हैं, उनमें से यह सबसे कम समय में पढ़ी गई स्क्रिप्ट है। मुझे एक साथ 6 से 8 एपिसोड की स्क्रिप्ट मिली और मैंने इन्हें वीकेंड पर पढ़ना शुरू किया और लगभग डेढ़ दिन में पूरा पढ़ लिया। कहानी काफी मजेदार और दिलचस्प थी। मेरी कोशिश इसे और बेहतर बनाने और ऐसा शो पेश करने की थी, जो पूरी तरह से दर्शकों के लिए मसालेदार और देखने लायक हो।"
ईशान खट्टर ने इस सीरीज को कॉमेडी, ड्रामा, ग्लैमर और दमदार कहानी का अनोखा मेल करार दिया। उन्होंने कहा कि इस शो में हंसी-मजाक भी है, भावनाएं भी हैं, ग्लैमर भी है और साथ ही एक मजबूत कहानी भी है। यह एक ऐसा मेल है, जो बहुत कम देखने को मिलता है। यही सीरीज की खासियत है।
ईशान खट्टर ने आगे कहा, "जब आप इस शो के किरदारों की अंदरूनी दुनिया में जाते हैं, तो आप उनसे जुड़ाव महसूस करने लगते हैं। मेरे लिए अविराज का किरदार बहुत ही खास और दिल को छू लेने वाला था। यह किरदार ऐसा था, जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया था। स्क्रिप्ट पढ़ते समय जब मैंने अपने किरदार के बारे में जाना, तो लगा कि यह सही समय है कुछ नया करने का और मैं पूरी तैयारी के साथ इस किरदार को निभाने में लग गया।" वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में जीनत अमान और भूमि पेडनेकर भी अहम किरदार में हैं। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





