मनोरंजन

'पापा' का रोल सिर्फ ऋतिक के लिए बना है : सुनैना रोशन

Saba Naaz
6 Jun 2025 6:24 PM IST
पापा का रोल सिर्फ ऋतिक के लिए बना है : सुनैना रोशन
x
Entertainment मनोरंजन : ऋतिक रोशन की बहन और राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन ने अमर उजाला से खास बातचीत में परिवार और राकेश रोशन की बायोपिक को लेकर बात की।
जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। अगर कभी फिल्ममेकर-एक्टर राकेश रोशन की जिंदगी पर बायोपिक बने, तो उनकी भूमिका में कौन होगा? ये सवाल जब उनकी बेटी सुनैना रोशन से पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि यह किरदार उनके भाई और बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के अलावा कोई और निभा ही नहीं सकता। 'पापा को सबसे गहराई से ऋतिक जानते हैं'
बातचीत के दौरान सुनैना ने कहा, ‘अगर पापा की बायोपिक बने, तो मुझे कोई और नहीं, बस मेरा भाई ऋतिक ही नजर आता है उस किरदार में। क्योंकि वो ही हैं, जो पापा को सबसे गहराई से जानते हैं। उनके दर्द, उनकी जर्नी, उनका संगीत, उनके स्ट्रगल, सब कुछ ऋतिक अच्छे से जानते और समझते हैं।’
ऋतिक ही पर्दे पर ला सकते हैं वो एहसास सुनैना ने आगे कहा कि ऋतिक ने अपने पिता को सिर्फ बेटे के तौर पर नहीं, बल्कि एक दोस्त की तरह भी समझा है। उनके संघर्ष की खामोशी, उनकी खुशियों के पीछे छिपे आंसू, ये सब केवल ऋतिक ही महसूस कर सकते हैं। बायोपिक सिर्फ कहानी नहीं होती, बल्कि वह एहसास होती है जो हर फ्रेम में दिखनी चाहिए और वो एहसास ऋतिक ही पर्दे पर ला सकते हैं। पापा के रिटायरमेंट के बाद सुनैना का सफर भी रुका
सुनैना बताती हैं कि जब उनके पिता ने फिल्म प्रोडक्शन से रिटायरमेंट लिया, तो उन्होंने भी खुद को उस सफर से अलग कर लिया। उन्होंने कहा, ‘मैं पहले ‘कृष’ फ्रैंचाइज का हिस्सा थी और प्रोडक्शन में भी पापा के साथ काम करती थी। लेकिन जब पापा ने रिटायरमेंट लिया, तो मुझे लगा जैसे वो एक चैप्टर था जिसे हमने साथ जिया और अब बंद कर दिया। इसलिए मैंने भी प्रोड्यूसिंग छोड़ दी। पापा के साथ की वो जर्नी मेरे लिए बहुत खास थी और जब उन्होंने रुकने का फैसला किया, तो मेरे लिए भी वहीं रुक जाना सही लगा।’
Next Story