
x
मुंबई: अभिनेत्री हुमा कुरैशी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'महारानी 4' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। गुरुवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "घर वापसी! रानी अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई के लिए तैयार है। 'महारानी 4' 7 नवंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।" इस घोषणा ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है।
मेकर्स ने पहले ही सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया था, जिसमें हुमा कुरैशी के किरदार रानी भारती की दमदार वापसी दिखाई गई। टीजर में हुमा कुर्सी पर बैठकर प्रभावशाली डायलॉग बोलती नजर आती हैं, जो दर्शकों को कहानी के रोमांच का एहसास कराता है। इस सीरीज में हुमा के पति का किरदार सोहम शाह निभा रहे हैं। 'महारानी' के पिछले सीजन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। पहला सीजन 2021 में रिलीज किया गया था, वहीं इस सीरीज का दूसरा सीजन 2022 में और तीसरा सीजन 2024 में रिलीज हुआ था।
'महारानी' की कहानी रानी भारती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साधारण गृहिणी है। उसे अचानक अपने पति भीमा के घायल होने के बाद बिहार की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है। रानी के किरदार में हुमा ने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। सीरीज की कहानी में राजनीति, सत्ता और व्यक्तिगत संघर्ष का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।
'महारानी 4' की कहानी उमाशंकर सिंह, सुभाष कपूर और नंदन सिंह ने मिलकर लिखी है। सुभाष कपूर इसके निर्माता हैं, जबकि सौरभ भावे ने निर्देशन की कमान संभाली है। हुमा कुरैशी के साथ सीरीज में अमित स्याल, विनीत कुमार, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिव्येंदु भट्टाचार्य, सोहम शाह और प्रमोद पाठक जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज अपने दमदार कथानक, शानदार अभिनय और राजनीतिक ड्रामे के लिए जानी जाती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





