मनोरंजन

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के ब्रेकअप की वजह आई सामने! पढ़े Shocking खबर

jantaserishta.com
26 Dec 2021 11:00 AM IST
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के ब्रेकअप की वजह आई सामने! पढ़े Shocking खबर
x

सुष्मिता सेन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने ब्रेकअप के बारे में बताया। वह रोहमन शॉल से अलग हो गई हैं। इससे पहले कई बार उनके ब्रेकअप की खबरें आईं लेकिन दोनों ने हमेशा इससे इनकार किया। उनका यह रिश्ता क्यों टूटा इसकी वजह पर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। सुष्मिता ने इस पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि उनका लेटेस्ट पोस्ट काफी कुछ बयां करता है। अब अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर के साथ एक नोट साझा किया है। उन्होंने कहा कि खुश रहने के लिए जोखिम लें और इसके लिए हिम्मत चाहिए होती है। सुष्मिता के फैन्स उन्हें लाखों लोगों की प्रेरणा बता रहे हैं।

सुष्मिता ने एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखती हैं, 'जीवित रहने के लिए जोखिम लें। खुश रहने के लिए जोखिम उठाना। इसके लिए हिम्मत चाहिए।' आगे वह लिखती हैं, 'आप लोगों में हिम्मत है, यकीन मानिए, हम सब करते हैं।'
सुष्मिता के इस पोस्ट पर प्रशंसकों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा, 'आंखों पे रिंग बिल्कुल शेरनी की आंखें।' एक फैन ने कहा, 'आप लाखों लोगों की प्रेरणा हैं, लव यू।' एक अन्य ने लिखा, 'प्रेरित करने वाला कैप्शन।' एक फैन लिखते हैं, 'मुझे ये लाइन पसंद आईं।'
ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन ने रोहमन के साथ की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह रोहमन के कंधे पर सिर रखे हुए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम ने दोस्ती से शुरुआत की थी और हम दोस्त ही रहेंगे। ये रिश्ता पहले ही खत्म हो गया था, लेकिन प्यार हमेशा रहेगा।' अपने पोस्ट में सुष्मिता ने दिल के इमोजी के साथ ही कई हैशटैग्स भी इस्तेमाल किए हैं और आखिर में लिखा है- 'मैं तुम सभी से बहुत प्यार करती हूं।'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story