मनोरंजन

युद्ध की असली कीमत सामान्य जिंदगी जी रहे निर्दोष आम लोग चुकाते हैं : ऋचा चड्ढा

jantaserishta.com
11 May 2025 4:08 PM IST
युद्ध की असली कीमत सामान्य जिंदगी जी रहे निर्दोष आम लोग चुकाते हैं : ऋचा चड्ढा
x
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की घोषणा के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हैं। लेकिन वहां अभी भी पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी का जख्म नहीं भरा है। इस घटना में पुंछ के दो जुड़वा भाई-बहन की दुखद मौत हो गई। इस दर्द को साझा करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
ऋचा चड्ढा ने 'इंस्टाग्राम' स्टोरी सेक्शन में मृतक बच्चों और उनके परिवार की फोटो शेयर की और मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ''पुंछ में अपने स्कूल के बाहर पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गए जैन और उरवा... दिल उस परिवार के लिए बहुत दुखी है, जिन्होंने कुछ ही मिनटों में अपने दोनों बच्चों को खो दिया। युद्ध की असली कीमत वो नहीं चुकाते जो टीवी स्टूडियोज में सूट-बूट पहनकर बहस करते हैं, बल्कि वो निर्दोष आम लोग चुकाते हैं जो अपनी सामान्य जिंदगी जी रहे होते हैं।"
वहीं, सीजफायर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, 'अगर यह बात सच है, तो यह स्वागत करने के योग्य फैसला है। लेकिन इस बार कोई गलती न करें, क्योंकि जिस दिन भारत फिर से आतंकवाद से लहूलुहान होगा, तो यह युद्ध की कार्रवाई होगी और इसका भुगतान करने के लिए तैयार रहना होगा। आईएमएफ को इस बात का भी पता लगना चाहिए कि आखिर उनका पैसा कहां जाता है। लेकिन अभी और कभी भी भारत फिर से लहूलुहान नहीं होना चाहिए।'
जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया था। दीपिका ने अपनी 'इंस्टाग्राम' पोस्ट पर लिखा, ''कुछ ही घंटों में युद्धविराम का उल्लंघन... पाकिस्तान की एक और कायरतापूर्ण हरकत! यह न केवल समझौते की भावना का अनादर है, बल्कि शांति की उम्मीद पर भी प्रहार है! पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद को शरण देता है और फिर दिखावे के लिए कहता है कि उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह उनकी पुरानी आदत है! एक आर्मी ऑफिसर की बेटी होने के नाते मैंने बचपन से ही युद्ध की पीड़ा को सुना और महसूस किया है। युद्ध सैनिकों और उनके परिवारों के लिए बेहद दर्दनाक और डरावना अनुभव होता है!!! और सीमा के पास रहने वाले आम नागरिकों के लिए भी यह समय कितना भयानक होता है, इसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। कोई भी युद्ध नहीं चाहता। सब यही चाहते हैं कि समस्या का समाधान हो, शांति बनी रहे। लेकिन जब सामने वाला देश कुछ और कहता है और करता कुछ और है, तो फिर अपने देश और लोगों की सुरक्षा के लिए जवाब देना ही एकमात्र रास्ता बचता है। हमारे जवान डटे हुए हैं। भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है। जय हिंद।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story