मनोरंजन
चौथी बार मां बनने वाली हैं पंजाबी फिल्मों की क्वीन नीरू बाजवा! कभी डाॅक्टर ने कहा था नहीं बन पाओगी मां
Rounak Dey
29 July 2022 5:11 AM GMT

x
एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ब्यूटीफुल बिल्लो का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में नीरू प्रेग्नेंट हैं।
मां बनना हर औरत का सपना होता है। कई बार किसी वजह से एक औरत इस सुख से वंचित रह जाती है। जब डॉक्टर्स महिला से ये कह देंगे कि वो कभी मां नहीं बन पाएगी, तो सोचिए उन्हें कितनी तकलीफ होती होगी। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस नीरू बाजवा के साथ भी हुआ था। उनका भी मां बनने का सपना एक पल के लिए टूट गया था। लेकिन कहते हैं ना कि ईश्वर अपना करिश्मा कभी भी दिखा सकता है।
तो बस भगवान ने भी नीरू की प्रार्थना सुनी और उनकी गोद भरकर उन्हें जीवनभर की खुशियां दे दी। ऐसा करिश्मा हुआ कि उनके जीवन में तीन नन्हीं परियों की किलकारी गूंजी। इतना ही नहीं नीरू बाजवा अब एक बार फिर मां बनने जा रही हैं।
जी हां, नीरू बाजवा तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में बताया। वीडियो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट भी है। नीरू बाजवा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नई पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ब्यूटीफुल बिल्लो का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में नीरू प्रेग्नेंट हैं।
Next Story