मनोरंजन

दीपिका पादुकोण की सेहत को लेकर निर्माता ने दी जानकारी, बताया वायरल खबर का पूरा सच

Neha Dani
20 Jun 2022 3:48 PM GMT
दीपिका पादुकोण की सेहत को लेकर निर्माता ने दी जानकारी, बताया वायरल खबर का पूरा सच
x
शाहरुख खान के साथ पठान और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर में नजर आएंगी।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हेल्थ को लेकर बीते दिनों कई खबरें सामने आईं थी। खबर थी कि दीपिका की हार्ट रेट अचानक बढ़ गई और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हैदराबाद के कमिनेनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। इस खबर ने दीपिका के फैंस को काफी परेशान कर दिया था लेकिन अब हसीना के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है।

खबर ये है कि दीपिका की सेट पर तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती करवाने की खबरों का फिल्म के प्रोड्यूसर ने खंडन किया है। 'प्रोजेक्ट के' के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्ता ने कहा-दीपिका नाग अश्विन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म के लिए हैदराबाद में शूटिंग कर रही थीं और उनकी तबीयत ठीक थी।
कोविड के बाद नहीं करा पाई थीं चेकअप
अश्विनी दत्त ने बताया-'उनकी तबीयत नहीं बिगड़ी थी बल्कि यह रेगुलर हेल्थ चेकअप था क्योंकि वो हाल ही में कोविड-19 से उबरी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने ने कहा-उन्हें पहले कोविड (दूसरी बार कोविड) हुआ था लेकिन ठीक होने के बाद वह यूरोप के लिए रवाना हो गईं और यूरोप से सीधे वह हमारे फिल्म सेट पर आईं। बीपी में मामूली उतार-चढ़ाव के बाद वह रेगुलर चेकअप के लिए एक घंटे के लिए अस्पताल गईं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सब कुछ सामान्य है।'
अश्विनी ने दीपिका को बताया प्रोफेशनल
अश्विनी ने कहा-'दीपिका जी काफी प्रोफेशनल हैं। हम चाहते थे कि उन्हें थोड़ा आराम मिले लेकिन उन्होंने सीधे अमिताभ सर के साथ फिर से शूटिंग शुरू कर दी। काम के लिए उनकी डेडिकेशन अद्भुत है। दीपिका फिल्म की शूटिंग को एन्जॉय कर रही थीं और बिना रुके सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक शूटिंग कर रही थीं। वो अपनी यूनिट और स्टाफ के लोगों के साथ ही लंच करती थीं।'
बता दें कि फिल्म में उनके साथ तेलगु सुपरस्टार प्रभास है। दीपिका और प्रभास पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। वर्कफ्रंट की बात करें 'प्रोजेक्ट के' अलावा दीपिका शाहरुख खान के साथ पठान और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर में नजर आएंगी।



Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta