मनोरंजन
विजय सेतुपति और संदीप किशन की फिल्म का पोस्टर आया सामने, मेकर्स ने किया रिलीज
Rounak Dey
7 May 2022 1:45 PM IST

x
बता दें कि इस फिल्म को भी हाल ही में रिलीज हुई साउथ की फिल्मों की तरह देशभर में रिलीज किया जाएगा।
साउथ की फिल्में दर्शकों को सिर चढ़कर बोल रही हैं। फैंस को नई और हटकर कहानियां पसंद आ रही हैं और साथ ही साउथ के फिल्ममेकर्स जिस तरह लार्जर दैन लाइफ अंदाज में उन्हें पेश कर रहे हैं वो भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। RRR और KGF-2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब दर्शकों की नजरें विजय सेतुपति की फिल्म 'माइकल' पर बनी हुई हैं। फिल्म से संदीप किशन का लुक शनिवार को रिलीज कर दिया गया।
बर्थडे पर संदीप ने शेयर किया लुक
संदीप किशन आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया। पोस्टर में संदीप काफी फ्यूरियस अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में संदीप हाथ में गन लिए खड़े हुए हैं और काफी मस्कुलर अंदाज में वह अपने 6 पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं।
पोस्टर देखकर बढ़ा फैंस का एक्साइटमेंट
बड़ी दाड़ी और बालों संदीप काफी कूल लग रहे हैं और उनके पांव के पास ढेर सारे लोग हाथों में खंजर लिए नजर आ रहे हैं। संदीप ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे सबसे पसंदीदा निर्देशक रंजीत की फिल्म माइकल से अपना सुलगता हुआ फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है।' बता दें कि इस फिल्म को भी हाल ही में रिलीज हुई साउथ की फिल्मों की तरह देशभर में रिलीज किया जाएगा।
Next Story





