मनोरंजन

ऐक्ट्रेस सोनम कपूर के ​पति आनंद आहूजा की mobile वॉलपेपर की फोटो हो रही वायरल, आप भी देखे ये तस्वीर

Tara Tandi
9 Jun 2021 9:10 AM GMT
ऐक्ट्रेस सोनम कपूर के ​पति आनंद आहूजा की mobile वॉलपेपर की फोटो हो रही वायरल, आप भी देखे ये तस्वीर
x
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। सोनम ने अबतक के अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है। वह न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। आज सोनम कपूर का जन्मदिन है। उनका जन्म 9 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। आज वह अपनी फैमिली के साथ अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके फैंस, फैमिली और दोस्त उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इसी बीच जहां सोनम कपूर के पापा यानी अनिल कपूर ने एक्ट्रेस के बचपन की अनसीन तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। वहीं सोनम के पति आनंद आहूजा ने अपनी पत्नी को बेहद ही खास अंदाज में विश किया है जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपना मोबाइल वॉलपेपर दिखाया है। साथ ही बताया है कि सोनम को वॉलपेपर्स से कितना लगाव है। आनंद ने जो तस्वीर शेयर की है वो ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें दोनों एक दूसरे को देखते नजर आ रहे हैं। वहीं सोनम ने एक ट्रेंडी सा चश्मा भी लगा रखा है जो उनपर काफी सूट कर रहा है।
इस फोटो को शेयर करते हुए आनंद ने बड़ा ही प्यारा सा कैप्यान भी लिखा। वह लिखते हैं, 'मुझे पता है कि तुमको वॉलपेपर्स कितने पसंद हैं- मुझे सिर्फ एक ही वॉलपेपर की जरूरत है और वो तुम हो। हैपी बर्थडे माय फॉरएवर वॉलपेपर।' इस मैसेज पर सोनम ने प्यारा सा जवाब देते हुए, लव यू सो मच' लिखा है।


आपको बता दें कि इस खास मौके पर सोनम के पिता एक्टर अनिल कपूर ने भी बेटी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अनिल ने सोनम की बचपन की कई सारी अनसीन तस्वीरें शेयर की है। एक में वह अपने पिता की गोद में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरे में अपनी मां की गोद में, तो वहीं एक तस्वीर में वह केक काटती दिख रही हैं। इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट्स कर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।


Next Story