मनोरंजन

एक्ट्रेस को शख्स ने मारा मुक्का, इस हमले से सना शेख हो गई थीं बेहोश

Admin2
26 April 2021 3:56 PM GMT
एक्ट्रेस को शख्स ने मारा मुक्का, इस हमले से सना शेख हो गई थीं बेहोश
x

दंगल फिल्म से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज कई सारे बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं. दंगल अपने आप में एक बड़ा प्रोजेक्ट था और एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए खूब तारीफें भी मिलीं. मगर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि फातिमा सना शेख रियल लाइफ में भी काफी बहादुर हैं. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इससे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था जब एक लड़का उन्हें छेड़ रहा था और फातिमा की उसके साथ झड़प हो गई थी. तब फतिमा के पिता ने उस लड़के की अच्छे से खबर ली थी.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने कहा था कि उनके पिता उनका स्ट्रॉन्ग सपोर्ट सिस्टम हैं. उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया था. फातिमा ने कहा था कि- एक बार वो जिम से वापस जा रही थीं. जब एक शख्स उन्हें घूर रहा था. फातिमा ने उस शख्स से जाकर पूछा कि वो उन्हें घूर क्यों रहा है. शख्स ने कहा कि फातिमा को देखना उसे अच्छा लग रहा है और ये उसकी इच्छा है. इसके बाद दोनों में जुबानी जंग शुरू हो गई. फिर उस शख्स ने फातिमा का चेहरा छुआ. जब शख्स ने फातिमा का चेहरा छुआ तो उन्होंने उसे खसीट कर एक थप्पड़ लगा दिया. इसके बाद शख्स ने भी थप्पड़ की प्रतिक्रिया में फातिमा को मुक्का मार दिया और वो बेहोश हो गईं. इसके बाद उनके पिता को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने शख्स की खूब कायदे से खबर ली.

फातिमा सना शेख ने चाची 420 में क्यूट बच्ची का रोल प्ले किया था. फिल्म में कमल हासन उनके पिता बने थे. साल 2016 में वे आमिर खान की फिल्म दंगल में गीता फोगट का रोल प्ले कर पॉपुलर हुईं. हाल ही में वे लूडो और अजीब दास्तान में नजर आए. आमिर की ही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में भी उनका अहम रोल था.


Next Story