'टिप-टिप बरसा पानी' पर युवती की परफॉर्मेंस ने लगाई 'आग', किया धुआंधार Dance!

नई दिल्ली: 1994 में आई अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म 'मोहरा' के एक गाने 'टिप टिप बरसा पानी' ने पूरी दुनिया में खूब धूम मचाई और आज भी इस गाने को लोग काफी पसंद करते हैं. इस गाने में रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने साथ मिलकर जबरदस्त डांस किया है. वहीं, इस गाने पर यूएसए की रहने वाली दीप बरार नाम की एक लड़की का डांस इन दिनों इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा रहा है.
इस वीडियो को Deep Brar नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया गया था और अब तक इस वीडियो को 1,65,42,496 बार देखा जा चुका है. इस गाने पर दीप बरार ने अपने अंदाज में डांस किया है, जो देखने में काफी मजेदार है. वह पानी भीगते हुए जबरदस्त मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं. वैसे तो इस गाने पर और भी कई लोगों ने डांस किया और उसे यूट्यूब पर अपलोड किया, लेकिन दीप बरार द्वारा किए गए डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि पिछले साल इसी गाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी डांस किया था, और यह वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था. बता दें, फिल्म 'मोहरा' में अक्षय के साथ-साथ रवीना टंडन और सुनील शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





