मनोरंजन

कैटरीना कैफ के साथ विक्की कौशल की शादी की खबर, इधर एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड का ये वीडियो छाया

jantaserishta.com
23 Nov 2021 2:09 PM IST
कैटरीना कैफ के साथ विक्की कौशल की शादी की खबर, इधर एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड का ये वीडियो छाया
x

कटरीना कैफ की हाल‍िया रिलीज फिल्म सूर्यवंशी में एक्ट्रेस पर फिल्माया ट‍िप ट‍िप बरसा पानी गाने के नए वर्जन को खूब पसंद किया जा रहा है. गाने की ओर‍िजिनल एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी कटरीना की तारीफ की थी. अब इस आइकॉन‍िक गाने पर विक्की कौशल की एक्स-गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी ने जोरदार बेली डांस कर के दिखाया है.

हरलीन सेठी ने बेली डांस का यह वीड‍ियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. टर्टल नेक क्रॉप टॉप, ब्लैक लेग‍िंग्स और कमर पर स्कार्फ लगाए उन्होंने कमाल का बेली डांस किया है. उन्होंने 4 घंटे का रिहर्सल के बाद बेली डांस में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है.
वे लिखती हैं- 'वो हर चीज जो मुझे चुनौती देती है, उससे मुझे अपने जिंदा होने का एहसास होता है!!! 4 घंटे का रिहर्सल, एकदम नया डांस फॉर्म (बेली डांस बहुत टफ और टेक्न‍िकल है), नई टीचर जिन्होंने मुझे यह सिखाने का बीड़ा उठाया और एक दिन में यह सीखा दिया और नतीजा ट‍िप ट‍िप बरसा पानी' हरलीन ने फायर इमोजी के साथ अपने डांस और डांस टीचर की सीख की तारीफ की है. हरलीन के फैंस ने भी उनके इस बेली डांस की खूब तारीफ की है. किसी ने 'किलर' तो किसी ने 'बेहतरीन' कहकर उन्हें कॉम्प्लीमेंट दिया है.
दिलचस्प बात ये है कि हरलीन, विक्की कौशल की एक्स-गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. वहीं विक्की और कटरीना के शादी की खबरों से एंटरटेनमेंट जगत पटा पड़ा है. ऐसे में हरलीन का कटरीना के गाने पर डांस करना, लोगों को और भी मजेदार लग रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story