मनोरंजन
एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश शादी के बंधन में बंधने वाली हैं? पिता ने दी बड़ी जानकारी
jantaserishta.com
27 May 2023 1:41 PM IST

x
फेसबुक पेज के जरिए बयान जारी किया है।
चेन्नई (आईएएनएस)| प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी की शादी करने की खबरें झूठी हैं। केरल बीजेपी नेता शोभा सुरेंद्रन के फेसबुक पेज के जरिए सुरेश कुमार ने बयान जारी किया है।
केरल फिल्म निर्माता ने अपने बयान में कहा, ऑनलाइन मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि मेरी बेटी कीर्ति सुरेश एक लड़के को डेट कर रही है और वह उससे शादी कर रही है। ये सभी फर्जी खबरें हैं। बता दें, खबरें थीं कि कीर्ति दुबई बेस्ड बिजनेसमैन फरहान बिन लियाकत संग शादी करेंगी।
इस पर उन्होंने कहा, मैं उस लड़के को जानता हूं और वह एक करीबी पारिवारिक मित्र है। फरहान के जन्मदिन पर कीर्ति ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिन्हें एक तमिल ऑनलाइन पत्रिका ने छापा था। उन्होंने कहा कि कई लोग उन्हें इस खबर के बारे में पूछताछ करने के लिए फोन कर रहे हैं और इससे परिवार की शांति भंग हो रही है।
सुरेश ने कहा कि अगर कीर्ति की शादी तय हो जाती है तो वह सबसे पहले मीडिया और जनता को जानकारी देंगे। उन्होंने लोगों से झूठी खबरें नहीं फैलाने का आह्वान किया। जाने-माने फिल्म निर्माता ने कहा कि खबर सामने आने के बाद से कई लोग उन्हें फोन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरहान एक पारिवारिक मित्र है और जब वे दुबई गए थे तो उनके साथ ही थे।
Tagsकीर्ति सुरेशएक्ट्रेस कीर्ति सुरेशकीर्ति सुरेश शादीशोभा सुरेंद्रनkeerthi sureshactress keerthi sureshkeerthi suresh marriageshobha surendran
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





