मनोरंजन

एक्टर गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबर फिर निकली अफवाह, मैनेजर ने बताई सच्चाई

jantaserishta.com
23 Aug 2025 3:01 PM IST
एक्टर गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबर फिर निकली अफवाह, मैनेजर ने बताई सच्चाई
x
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के तलाक की खबरें काफी दिनों से चर्चाओं में थीं.
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के तलाक की खबरें काफी दिनों से चर्चाओं में थीं। अब अभिनेता के मैनेजर ने भी इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि ये सब बस अफवाहें हैं।
बता दें, एक समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था कि अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता का तलाक होने वाला है। लेकिन अभिनेता के मैनेजर ने शनिवार को समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए इसे सिरे से खारिज करते हुए बताया कि भले ही कोर्ट में कुछ कागज जमा किए थे, लेकिन वह मामला पहले ही सुलझ गया था। अब गोविंदा और सुनीता के बीच सब कुछ ठीक है।
उन्होंने कहा, "तलाक से जुड़ी जो खबरें सामने आई हैं, वे पुरानी घटनाओं पर आधारित हैं और फिलहाल दंपत्ति के बीच सब कुछ ठीक है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या यह वही 2024 वाला केस है जो सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में दाखिल किया था, तो उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि हां, यह वही केस है, लेकिन अब मामला सुलझ चुका है।
शशि ने आगे बताया, “यह पुरानी बात है जो फिर से ताजा खबर की तरह फैल रही है। कोई नई बात नहीं हुई है। मुझे लगातार कॉल आ रही हैं, लेकिन सब ठीक है। कपल के बीच लगभग सब कुछ सुलझ गया है। चिंता की कोई बात नहीं है। हम जल्द ही आधिकारिक बयान भी जारी करेंगे।” उन्होंने मीडिया में फैल रही गलत जानकारियों को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा, “क्या आपने गोविंदा को इसके बारे में बोलते देखा है? फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में लोग गलतफहमी और भ्रामक जानकारी का फायदा उठाते हैं। कोई मूर्ख व्यक्ति इस विवाद से फायदा उठाना चाहता है।”
बता दें कि इस साल फरवरी में भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सुनीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है और कानूनी नोटिस भी भेजा है। वहीं, गोविंदा पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अक्टूबर में बंदूक की सफाई के दौरान उनके पैर में गोली लग गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story