सबसे सेक्सी पुरुष का ताज इस एक्टर के नाम, देखें तस्वीरें

अमेरिका के लोकप्रिय एक्टर माइकल बी जोर्डन को पीपल मैगजीन ने 2020 का सबसे सेक्सी मैन घोषित किया है. फिल्म क्रीड में काम कर चुके माइकल ने इस पीपल मैगजीन पब्लिकेशन से इस बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ये एक कूल फीलिंग है. लोग हमेशा मजाक करते थे कि माइकल तुम्हें ये अवॉर्ड तो नहीं मिलने वाला है. लेकिन आखिरकार ऐसा हो गया. मैं इस क्लब का हिस्सा बनकर खुश हूं.
माइकल ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट के दौरान भी काफी मुखर रहे थे. माइकल ने उस दौरान कलर ऑफ चेंज के साथ मिलकर एक पहल की थी जिसमें हॉलीवुड ब्लैक लोगों की संवेदनशीलता और एंटी रेसिस्ट कंटेंट पर काम कर सके. हाल ही में वे टाइम मैगजीन की 2020 की सबसे प्रभावशाली सेलेब्स लिस्ट में भी शामिल हुए थे.
जोर्डन को जब ये पुरस्कार मिला तो वे काफी खुश दिखे. उन्होंने जोक करते हुए कहा कि उनकी फैमिली में कई महिलाएं होंगी जो यकीनन उन पर गर्व महसूस कर रही होंगी. उन्होंने कहा कि जब मेरी दादी जिंदा थी तो उन्होंने इस अवॉर्ड को कलेक्ट किया था. मेरी मां और मेरी आंटी भी इसके बारे में काफी पढ़ती हैं. तो ये एक ऐसा पुरस्कार है जिसे लेकर मेरी घर की महिलाएं काफी गर्व करेंगी.
माइकल ने फिल्म फ्रूटवेल स्टेशन और जस्ट मर्सी जैसी फिल्मों के सहारे क्रिटिक्स के बीच पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की थी लेकिन वे साल 2018 में आई फिल्म ब्लैक पैंथर के सहारे ग्लोबल स्तर पर पहचान बनाने में कामयाब रहे थे. उन्होंने इस फिल्म में विलेन एरिक किलमोंगर का किरदार निभाया था.
माइकल की नई फिल्म का नाम विदआउट रीमोर्स है. इस फिल्म में वे एक अमेरिकी नेवी सील का किरदार निभा रहे हैं. ये फिल्म एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का डायरेक्शन टॉम क्लैंसी ने किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





