मनोरंजन

बहुचर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' आज 200 करोड़ में एंट्री करने को एकदम तैयार

Admin Delhi 1
23 March 2022 8:19 AM GMT
बहुचर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स आज 200 करोड़ में एंट्री करने को एकदम तैयार
x

बॉलीवुड न्यूज़: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही। जैसे-जैसे दिन गुजरते जा रहे हैं, फिल्म की कमाई में केवल इजाफा होते जा रहा। बहुत जल्द 'द कश्मीर फाइल्स' 200 करोड़ के कल्ब में एंट्री करने वाली है।

12 दिन में फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के करीब. ट्रेड एनाल‍िस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमा के अब तक का कलेक्शन शेयर किया है। उनके अनुसार फिल्म कल 200 करोड़ पार कर लेगी। फिलहाल 12 दिन में फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के करीब पहुंच चुका है।

बता दें कि फिल्म ने शुक्रवार को 19.15 करोड़, शन‍िवार को 24.80 करोड़, रव‍िवार को 26.20 करोड़, सोमवार को 12.40 करोड़, मंगलवार को 10.25 करोड़ की शानदार कमाई की है। ऐसे में कुल मिलाकर फिल्म के 12वें दिन तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 190.10 करोड़ रुपये है। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते पर ही 100 करोड़ रुपये कमा डाले थे।

Next Story