मनोरंजन

मां को अक्षरा सिंह ये स्टाइल कुछ पसंद नहीं आई, कहा- बेटी बदतमीज हो गई हो तुम!

Neha Dani
7 Aug 2022 8:45 AM GMT
मां को अक्षरा सिंह ये स्टाइल कुछ पसंद नहीं आई, कहा- बेटी बदतमीज हो गई हो तुम!
x
आपको बता दें कि बिग बॉस OTT के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली हैं।

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जो इंटरनेट वर्ल्ड में खूब धमाल मचा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर:

दरअसल अक्षरा सिंह की मां नीलिमा वीडियो में मेकअप करती दिख रही हैं और अक्षरा सामने लगे शीशे की मदद से वीडियो बना रही हैं। इस दौरान अक्षरा ने रफ्ल्ड जीन्स पहनी है। लेकिन एक्ट्रेस की मां को उनका ये स्टाइल कुछ पसंद नहीं आया और इसी वजह से वह अपनी बेटी की क्लास लगा देती हैं। अक्षरा की मां कहती हैं कि, 'ईश्वर ने सब कुछ दिया है और फिर भी ऐसे कपड़े पहनोगी तो सही नहीं है।'

मां की ये बात सुनकर एक्ट्रेस कहती हैं कि, 'मम्मी इंडस्ट्री की होकर आप ऐसी बात कर रही हैं? जिस पर भोजपुरी बाला की मां जवाब में कहती हैं कि वास्तु के हिसाब से यह सही नहीं है। अपनी मां की इस बात पर अक्षरा काफी मजेदार जवाब देती हैं। वीडियो में वह कहती दिख रही हैं कि मतलब अब वास्तु के हिसाब से पैंट बनाई जाएगी? जिस पर नीलिमा सिंह अपनी बेटी से कहती हैं कि बदतमीज हो गई हो तुम?




एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो अफवाहों का बाजार गर्म हैं कि अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल बॉलीवुड में छलांग लगाने वाली हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस OTT के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली हैं।


Next Story