मनोरंजन
जॉन अब्राहम की अब तक की सबसे NUDE PHOTO, एक बार देख लिया तो दिल में बस जाएंगे
Rounak Dey
2 March 2021 11:44 AM IST

x
जॉन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ पठान में भी नजर आने वाले हैं.
जॉन अब्राहम(John Abraham) अपनी फिट बॉडी के लिए जाने जाते हैं. वह सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं और फोटोज भी कम शेयर करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर फैंस भी दंग रह गए हैं. दरअसल जॉन ने अपनी फोटो शेयर की है. इस फोटो में जॉन काउच पर बैठे हुए हैं.
इंट्रेस्टिंग बात तो ये है कि जॉन ने इस दौरान कुछ नहीं पहना है सिर्फ एक तकिया रखा हुआ है और चेहरे पर उनकी नॉटी स्माइल है. फोटो शेयर करते हुए जॉन ने लिखा, वॉर्डरोब का इंतजार कर रहा हूं. सेट लाइफ.
यहां देखें जॉन अब्राहम का बोल्ड फोटो see john abraham bold फोटो
जॉन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म मुंबई सागा का ट्रेलर रिलीज हुआ था. ट्रेलर को काफी धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म थिएटर पर रिलीज होगी. बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि मुंबई सागा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और फिल्म के राइट्स अमेजॉन प्राइम को बेचे गए हैं.
इतना ही नहीं कहा यह भी जा रहा था कि यह डील 65 करोड़ में साइन हुई थी जिसमें कहानी के साथ संगीत के राइट्स भी शामिल हैं. लेकिन अब कन्फर्म हो गया है कि फिल्म ओटीटी पर नहीं बल्कि थिएटर पर रिलीज होगी. संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुंबई सागा' एक्शन क्राइम फिल्म है. भूषण कुमार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है.
जॉन अब्राहम के बाकी के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म अटैक की शूटिंग कर रहे हैं. वह सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग खत्म कर चुके हैं. इस फिल्म में जॉन के साथ दिव्या खोसला कुमार लीड रोल में नजर आएंगी. यह फिल्म ईद के मौके पर 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा जॉन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ पठान में भी नजर आने वाले हैं.
Next Story





