मनोरंजन

रकुलप्रीत सिंह की जालीदार ड्रेस में मोनोक्रोम तस्वीर... एक्ट्रेस ने की शेयर

Bharti sahu
24 Oct 2021 1:11 PM GMT
रकुलप्रीत सिंह की जालीदार ड्रेस में मोनोक्रोम तस्वीर...  एक्ट्रेस ने की शेयर
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपने फोटोज वीडियो के चलते सुर्खियो में रहती हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपने फोटोज वीडियो के चलते सुर्खियो में रहती हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है, जिसमें अट्रेक्टिव दिख रही हैं। इस मोनोक्रोम तस्वीर को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

फोटो में अभिनेत्री विंडो के पास खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में वो एक जालीदार ड्रेस पहने दिख रही हैं, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फोटो में उनके खुले बाल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'एक लड़की की तरह दिखें, एक महिल की तरह व्यवहार करें और एक बॉस की तरह काम करें।'
रकुल की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस दिल खोलकर अपना प्यार लूटा रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने फोटो अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हार्ट की इमोजी कमेंट की हैं। साथ ही अभिनेता आयुष्मान खुराना और आस्था शर्मा ने भी कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ की है।
आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर जैकी भगनानी के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक किया था। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद मेरा आप इस साल मेरा सबसे बड़ा उपहार रहे हैं। मेरी जिंदगी में रंग जोड़ने के लिए धन्यवाद, मुझे बिना रूके हंसाने के लिए धन्यवाद। आपका होने के लिए धन्यवाद, यहां जैकी भगनानी के साथ और अधिक यादें बनानी हैं'
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री 'प्रोडक्शन 41', 'थैंक गॉ़ड' के अलावा जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में अभिनेता आयुषमान खुराना के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक डॉक्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की 'मे डे' में अहम भूमिका में नजर आएंगी।





Next Story