मनोरंजन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बोले, कटरीना कैफ ने हमारे पेट पर लात मार दिया, वीडियो देखें

jantaserishta.com
2 Nov 2021 1:00 PM IST
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बोले, कटरीना कैफ ने हमारे पेट पर लात मार दिया, वीडियो देखें
x

अगर किसी मंच में सदी के महानायक, खिलाड़ी कुमार और ग्लैमरस एक्ट्रेस कटरीना कैफ एक साथ आ जाए, तो फैंस का उत्साहित होना लाजमी है. इतने बड़े स्टार्स जब होंगे, तो फिल्मी गॉसिप और डायलॉग्स का सिलसिला चलेगा ही. खासकर दिवाली में यह ऐपिसोड दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

कौन बनेगा करोड़पति के शानदार शुक्रवार का प्रोमो आ चुका है. दीवाली के इस स्पेशल ऐपिसोड में सूर्यवंशी के स्टार्स अक्षय कुमार और कटरीना कैफ और डायरेक्टर रोहित शेट्टी मौजूद होंगे. इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ का डायलॉग बैटल भी नजर आया. फिल्म अग्निपथ के आइकॉनिक डायलॉग्स को ये दोनों स्टार्स दोहराते नजर आए जिसमें बिग बी ने खुद को विजय दीना नाथ चौहान बताते हुए इंट्रोड्यूस किया था.
कटरीना के मुंह से डायलॉग सुनने के बाद अमिताभ उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. बिग बी ने कहा, क्या बात है मैडम.. हमारे पेट पर लात मार दिया है. केबीसी के इस सीजन में हर शुक्रवार की शाम सेलिब्रिटी गेस्ट्स बुलाए जाते हैं. पिछली बार राजकुमार राव और कृति सैनन नजर आए थे. वहीं दीपिका पादुकोण, फराह खान, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक गांधी, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स इसमें बतौर स्पेशल गेस्ट शिरकत कर चुके हैं.
इन दिनों अक्षय-कटरीना अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में खासे व्यस्त नजर आ रहे हैं. इस कॉप ड्रामा में अक्षय कुमार एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉड चीफ की भूमिका में हैं. जो रणवीर सिंह की सिंबा के फॉर्स को जॉइन करते हैं. वहीं कटरीना इस फिल्म में डॉक्टर के किरदार में नजर आएंगी.
मार्च में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के को-प्रोड्यूसर करण जौहर इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित नजर आए थे. अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए करण ने कहा था, कि एक लंबे समय से सिनेमा खुलने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए इस फिल्म के रूप में एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलेगा. ट्रेलर के दौरान ही फिल्म की एनर्जी इतनी हाई है, रिलीज के बाद धमाका होना तय है. बता दें फिल्म 5 नवंबर को यह सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story