मनोरंजन

सुर्खियों नहीं छा पाई इन स्टार्स की शादी, लिस्ट में अब ऋचा और अली भी शामिल

Rounak Dey
6 Oct 2022 4:17 AM GMT
सुर्खियों नहीं छा पाई इन स्टार्स की शादी, लिस्ट में अब ऋचा और अली भी शामिल
x
शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, लेकिन कटरीना की शादी की तरह इसकी चर्चा नहीं हुई।

बॉलीवुड एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अभी हाल ही में शादी की है। इनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर उतनी चर्चा नहीं हुई, जितनी विक्की कौशल-कटरीना कैफ और आलिया-रणबीर की शादी को लेकर हुई थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें तो बहुत आई लेकिन सुर्खियों में नहीं बन पाई। अली फजल और ऋचा चड्ढा में दोनों ही स्टार्स का काफी पैसा खर्च हुआ, लेकिन बिना सुर्खियों के ये शादी एकदम फीकी रही। तो चलिए जानते है अली फजल और ऋचा चड्ढा से पहले किन स्टार्स की शादी को ज्यादा सुर्खियां नहीं मिली थी। इस लिस्ट में कई हैरान कर देने वाले नाम भी शामिल है।


रिया कपूर और करण बूलानी
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने साल 2021 में करण बूलानी से शादी की थी। लेकिन इन लोगों की शादी के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई थी।

दीया मिर्जा और वैभव रेखी
दीया मिर्जा का नाम बॉलीवुड चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस में शामिल है। उन्होंने साल 2021 में वैभव रेखी से शादी की थी। इन दोनों की शादी भी चर्चा में नहीं बन पाई।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने 27 जनवरी 2022 को 27 जनवरी 2022 से शादी की थी। लेकिन इनकी शादी को लेकर भी कोई खास चर्चा नहीं हुई थी। शादी के बाद महज कुछ तस्वीरें ही वायरल हुई थी।


राजकुमार राव और पत्रलेखा
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का नाम इस लिस्ट में देखकर आप हैरान हो सकते है, क्योंकि राजकुमार राव सोशल मीडिया पर चर्चा पर चर्चा में बने रहने वाले स्टार है। उन्होंने भी अपनी शादी में अच्छा खासा खर्चा किया था, लेकिन फिर भी वो चर्चा में नहीं आ पाई।

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर
वेब सीरीज स्कैम 1992 से चर्चा में आने वाले स्टार विक्रांत मैसी ने साल 2022 में शीतल ठाकुर से शादी की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरे तो वायरल हुई, लेकिन आलिया-रणबीर की तरह इनकी शादी चर्चा में नहीं बन पाई।

यामी गौतम और आदित्य धार
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने आदित्य धार से शादी की है। इन दोनों एक फार्महाउस में शादी की थी। इनकी शादी भी ज्यादा फीकी ही रही, इसको लेकर खास चर्चा नहीं हुई।

करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 5 फरवरी 2022 को वरुण बंगेरा से शादी की है। इन दोनों ने मुंबई में सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, लेकिन कटरीना की शादी की तरह इसकी चर्चा नहीं हुई।

Next Story