जरा हटके

शख्स कुत्ते के दांत साफ कराने ले गया था क्लिनिक! बिल देख उड़े होश

Subhi
5 Sept 2022 11:37 AM IST
शख्स कुत्ते के दांत साफ कराने ले गया था क्लिनिक! बिल देख उड़े होश
x
जिनके घर में डॉग्स होते हैं, वे उन्हें अपने फैमिली मेंबर्स की तरह मानते हैं. उनके लिए सारी सुख-सुविधाएं जुटाई जाती हैं और हर वो सहूलियत दी जाती है, जो इंसानों को मिलती है. मसलन उनके खाने-पीने की पसंदीदा चीज़ों से लेकर रूटीन चेकअप तक का ख्याल मालिक रखते हैं.

जिनके घर में डॉग्स होते हैं, वे उन्हें अपने फैमिली मेंबर्स की तरह मानते हैं. उनके लिए सारी सुख-सुविधाएं जुटाई जाती हैं और हर वो सहूलियत दी जाती है, जो इंसानों को मिलती है. मसलन उनके खाने-पीने की पसंदीदा चीज़ों से लेकर रूटीन चेकअप तक का ख्याल मालिक रखते हैं. ऐसे ही एक बेहद केयरिंग डॉग ओनर के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो सोच में पड़ गया.

शख्स अपने साथ पालतू डॉग को उसके दांत साफ करवाने के लिए क्लिनिक लेकर गया था, हालांकि उसे नहीं पता था कि आखिर में उसका बिल इतना बन जाएगा, जितने में आराम से सर्जरी निपट जाएगी. दिलचस्प बात तो ये रही कि जब उसने ये बात घर पर आकर बताई तो परिवार वालों ने भी उसका मज़ाक बना लिया.

जेब पर भारी पड़ी कुत्ते के दांतों की सफाई

शख्स ने खुद रेडिट पर अपनी कहानी बताई है और कहा है कि वो अपना 12 साल का कुत्ता लेकर उसके दांत साफ कराने के लिए क्लिनिक पहुंचा. उसने बताया कि कुत्ते को जब बेहोश किया गया, तो उसे किसी वजह से उन्हें ये प्रक्रिया रोकनी पड़ी. इसके बाद वे उसे कुछ मेडिकल टेस्ट के किए ले गए, जिसमें कार्डिएक स्क्रीनिंग और ब्लड वर्क भी शामिल थे. जब उन्हें सब कुछ सही लगा तो उन्होंने एक बार और उस प्रोसीज़र को शुरू किया. उन्होंने कुछ दांत निकाले और उसे बायोप्सी के लिए भेजा, ताकि पता चल सके कि ये कैंसरस नहीं है. इस सबसे पहले उन्होंने कुत्ते के मुंह का एक्स रे भी किया.

न्यूज़ क्रेडिट : न्यूज़ 18

Next Story