सपना चौधरी के ग्लैमर का फैंस पर चला जादू, सुर्खियों में है ये वीडियो

हरियाणवी डांसर और देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी के एक गाना यू-ट्यूब पर काफी देखा जा रहा है. दिलचस्प बात ये है कि इस हरियाणवी गाने पर सपना चौधरी के डांस का वीडियो गाने के ऑरिजिनल वीडियो से ज्यादा देखा जा रहा है. इस गाने की खास बात ये है कि इसे खुद सपना चौधरी ने गाया है. गाने के बोल हैं... 'मत छेड़ बलम मेरी चूनर नै.'-
गाने में घागरा चोली आउटफिट पहने दिख रही सपना चौधरी का डांस भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने को सपना चौधरी ने गगन हरियाणवी के साथ मिलकर गाया है. वहीं, यह हरियाणवी गाना यशपाल और सपना चौधरी पर फिल्माया गया है.
सुनील मलिक ने गाने को लिखा है और बालराज नैयन ने कंपोज किया है. टीवी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकीं सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग लाखों की संख्या में है. यही कारण है कि उनके गाने रिलीज के साथ ही हिट हो जाते हैं. वहीं, उनके डांस के वीडियो का उनके फैन्स को इंतजार रहता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





