मनोरंजन

देबीना-गुरमीत की नन्ही परी से मिलीं 'तारक मेहता...' की मुनमुन, ''बबीता जी'' ने खूब बरसाया प्यार

Neha Dani
8 April 2022 6:04 AM GMT
देबीना-गुरमीत की नन्ही परी से मिलीं तारक मेहता... की मुनमुन, बबीता जी ने खूब बरसाया प्यार
x
नन्हे हाथ नजर आ रहे थे और इसकी के साथ उन्होंने पहले बच्चे की खुशखबरी सुनाई थी।

बी-टाउन के फेमस कपल देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर हाल ही में नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। कपल के घर शादी के 11 साल बाद ये खुशी हैं। बेटी के पिता बनने के बाद कपल काफी खुश है। वह अपनी लाडो रानी के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर कर रहा है। इस खास मौके पर लिटिल एंजल के दादा भी खुशियों में शामिल हुए। अब घर का हर शख्स घर में अपने बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करता नजर आ रहा है।

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता यानि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपनी बेस्ट फ्रेंड की इस नन्हीं परी से मिलने पहुंची। मुनमुन दत्ता ने जैसे ही न्यूबाॅर्न को अपनी बाहों में उठाया तो इमोशनल हो गईं और उस पर खूब प्यार बरसाया।


उन्होंने सोशल मीडिया पर गुरमीत-देबीना और उनकी बच्ची के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में मुनमुन न्यूबाॅर्न बेबी को गोद में लिए देबीना और गुरमीत के साथ पोज दे रही हैं।


वहीं कुछ तस्वीरों में मुनमुन सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। वह न्यूबाॅर्न बेबी को गोद में लिए उसे प्यार से निहार रही हैं।
वहीं उनके बगल में गुरमीत और दुबीना का डाॅग पाब्लो है।
इन तस्वीरों के साथ मुनमुन ने लिखा- 'और फाइनली मैं कल रात इस लिटिल एंजेल से मिली। मेरे बेस्ट फ्रेंड्स अब पैरेंट्स बन गए हैं और मैं बहुत इमोशनल हूं। मेरे मोस्ट फेवरेट कपल। मेरा दिल भर गया। देबीना और गुरमीत की कितनी खूबसूरत जर्नी। मैं जब भी इस बच्ची से मिलूंगी हर बार इस पर ढेर सारा प्यार बरसाऊंगी।'
इससे पहले देबीना ने अपनी बेटी संग एक वीडियो शेयर की थी।वीडियो में देखा जा सकता है कि देबिना सोफे पर बैठी अपनी बेटी को कंधे पर लगाए उसे प्यारी की थपकी दे रही हैं। इस दौरान न्यू मॉम के चेहरे पर खास खुशी देखने को मिल रही हैं। बेटी को सहलाते-सहलाते थोड़ी देर बाद देबिना भी सोई नजर आती हैं। इस दौरान उनका डॉगी भी मां-बेटी के आस पास घूमता नजर आता है और बाद में एक्ट्रेस की गोदी में सिमट कर बैठ जाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे दोनों बच्चे कैसे आगे बढ़ रहे हैं।'
देबीना और गुरमीत 3 अप्रैल को पैरेंट्स बने। देबीना दो दिन पहले ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई थीं। अस्पताल से निकलते हुए दोनों ने बेबी गर्ल के साथ पैपराजी को पोज भी दिया था। हालांकि उन्होंने बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके हाथों के बीच बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे थे और इसकी के साथ उन्होंने पहले बच्चे की खुशखबरी सुनाई थी।


Next Story