मनोरंजन

सलमान ख़ान की इस फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं बालिका वधू' की नन्ही गुड़िया

Neha Dani
27 Oct 2021 2:13 AM GMT
सलमान ख़ान की इस फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं बालिका वधू की नन्ही गुड़िया
x
जहां उन्होंने होस्ट सलमान के साथ कुछ दिलचस्प लम्हे बिताये थे।

सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ का ट्रेलर अगर आपने देख लिया है तो इसमें आयुष शर्मा के अपोजिट एक्ट्रेस का चेहरा जरूर जाना-पहचाना लगा होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस महिमा मकवाना की भले ही यह पहली बॉलीवुड फिल्म है, मगर उनका अभिनय की दुनिया से लम्बा रिश्ता रहा है।

महिमा को आपने कई विज्ञापनों और टीवी धारावाहिकों में देखा होगा, जिनमें बेहद लोकप्रिय रहा कलर्स टीवी का शो बालिका वधू भी शामिल है। 2009 में इस सीरियल में मकवाना ने गौरी सिंह किरदार का बचपन वाला भाग निभाया था, जिसे बाद में अंजुम फारुकी और देबलीना चटर्जी ने निभाया था।


अंतिम महिमा की पहली बॉलीवुड फिल्म है, मगर पहली फिल्म नहीं है। 2017 में वो तेलुगु फिल्म वेंकटपुरम से सिनेमा की दुनिया में कदम रख चुकी थीं। इस साल आयी मोसागल्लू में भी महिमा ने एक किरदार निभाया था। इसके अलावा रंगबाज के दूसरे सीजन और फ्लेश वेब सीरीज़ में भी महिमा नजर आती रही हैं।


टीवी की दुनिया में बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू करने वाली महिमा ने कलर्स टीवी के शो मोहे रंग दे से अभिनय शुरू किया था। इसके बाद मिले जब हम तुम, संवारे सबके सपने प्रीतो, आहट, सीआईडी, दिल की बातें दिल ही जानें, प्यार तूने क्या किया, रिश्तों का चक्रव्यूह, मरियम खान और शुभारम्भ जैसे शोज में महिमा ने सहायक और मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं।
हालांकि, उनका पहला बड़ा ब्रेक सपने सुहाने लड़कपन के था, जिसमें महिमा को लीड रोल निभाने का मौका पहली बार मिला। अपने शो शुभारम्भ का प्रमोशन करने महिमा अपने साथी कलाकार के साथ बिग बॉस 13 में भी गयी थीं, जहां उन्होंने होस्ट सलमान के साथ कुछ दिलचस्प लम्हे बिताये थे।


Next Story