
x
Entertainment मनोरंजन : दुनियाभर में तहलका मचाने वाली कोरियन सीरीज ‘स्क्विड गेम’ अब अपने तीसरे और अंतिम सीजन के साथ एक बार फिर वापसी कर रही है।
पहले दो सीजन में जहां मौत के खेल की कहानी ने दर्शकों को हैरान कर दिया, वहीं अब इस सीजन में और भी ज्यादा रोमांच, धोखा और भावनात्मक टकराव देखने को मिलेगा। स्क्विड गेम 3’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ये मच अवेटेड सीजन 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है। मध्यरात्रि 12 बजे सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगा।
खास बात ये है कि भारत में ये शो दोपहर 12:30 बजे से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा और इसके सभी 6 एपिसोड एक साथ लॉन्च किए जाएंगे। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा गया है- गुड लुक्स देट केन किल’। ये सीजन सिर्फ एक सर्वाइवल गेम नहीं बल्कि इंसान की जिद और सिस्टम के खिलाफ उसके संघर्ष की दास्तान है।
सवाल ये है कि क्या गी-हुन इस बार गेम को तोड़ पाएगा या फिर वह खुद इस हिंसक सिस्टम का हिस्सा बनकर खत्म हो जाएगा? गौरतलब है ये सीजन इस सीरीज का आखिरी सीजन है, यानी इसके आखिर में कोई ना कोई निष्कर्ष जरूर निकल जाएगा। अब क्या वो गी-हुन के पक्ष में होगा या फिर उसके विपरीत होगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
Tagsस्क्विड गेम 3रिलीजघोषितsquid game 3releaseannouncedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





