मनोरंजन

The Lady Killer : अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी भूमि पेडनेकर

Rani Sahu
13 Jan 2022 12:47 AM IST
The Lady Killer : अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी भूमि पेडनेकर
x
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म द लेडी किलर में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म द लेडी किलर में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। भूषण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित और अजय बहल द्वारा निर्देशित द लेडी किलर में भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका है। सस्पेंस ड्रामा यह फिल्म दर्शकों को एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी से रूबरू कराएगा, जिसे सेल्फ-डेसट्रक्टिव ब्यूटी से प्यार हो जाता है।

टी-सीरीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन, भूषण कुमार ने कहा कि हम भूमि पेडनेकर को दि लेडी किलर की टीम में शामिल कर के बेहद उत्साहित हैं। अर्जुन कपूर के स्टाइल और व्यक्तित्व के साथ भूमि की बहुमुखी प्रतिभा एक बहुत ही जबरदस्त संयोजन है, अजय के विजऩ के साथ इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म में नए जोड़े की केमेस्ट्री निश्चित रूप से देखने लायक होगी।
भूमि पेडनेकर ने कहा कि नई और चुनौतीपूर्ण चीजे मुझे हमेशा से उत्साहित करती रही हैं और द लेडी किलर ने शुरुआत से ही मुझे अपनी ओर आकर्षित किया है। बतौर कलाकार यह किरदार मुझे कंफर्ट जोन से बाहर निकल और बहुत कुछ करने का मौका देती है। मैं अर्जुन कपूर, निर्देशक अजय बहल, निर्माता भूषण सर, और शैलेश सर के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतज़ार है।


Next Story