मनोरंजन

स्विट्जरलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए शॉर्टलिस्ट हुई 'द कश्मीर फाइल्स'

Admin Delhi 1
14 Dec 2022 12:42 PM GMT
स्विट्जरलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए शॉर्टलिस्ट हुई द कश्मीर फाइल्स
x

मुंबई: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' स्विट्जरलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए शॉर्टलिस्ट हुयी है। 'द कश्मीर फाइल्स' अभिषेक अग्रवाल द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित है।

ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित यह फिल्म पिछले साल प्रदर्शित हुई थी। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को स्विट्जरलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की 'ऑफिशियल सेलेक्शन' कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रतिष्ठित स्विट्जरलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की 'ऑफिशियल सेलेक्शन' कैटेगरी के लिए चुना गया है।

गौरतलब है कि 'द कश्मीर फाइल्स' एक ऐसी फिल्म है, जो 1990 के पलायन के दौरान कश्मीरी पंडित समुदाय के दर्द, पीड़ा और संघर्ष को बयां करती है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 350 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।

Next Story