मनोरंजन

'द कश्मीर फाइल्स' स्विट्जरलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए शॉर्टलिस्ट

jantaserishta.com
13 Dec 2022 5:55 PM IST
द कश्मीर फाइल्स स्विट्जरलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए शॉर्टलिस्ट
x
मुंबई (आईएएनएस)| विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म मार्च में रिलीज होने के लगभग एक साल बाद भी बॉक्स ऑफिस से परे सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में विवादों में घिरने के बाद, फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को स्विट्जरलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की 'ऑफिशियल सेलेक्शन' कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रतिष्ठित स्विट्जरलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की 'ऑफिशियल सेलेक्शन' कैटेगरी के लिए चुना गया है।
'द कश्मीर फाइल्स' एक ऐसी फिल्म है, जो 1990 के पलायन के दौरान कश्मीरी पंडित समुदाय के दर्द, पीड़ा और संघर्ष को बयां करती है। फिल्म ने दुनिया भर में 340.92 करोड़ रुपये की कमाई की है।
रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले नवंबर में आईएफएफआई के ज्यूरी प्रमुख और इजरायली फिल्म निर्माता नादव लपिड ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 'प्रोपेगेंडा' और 'वल्गर' बताकर विवाद खड़ा कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story