द कश्मीर फाइल्स ने छठवें दिन की सबसे ज्यादा कमाई, R Madhavan को हुई जलन, किया ये ट्वीट

नई दिल्ली: फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने की राह पर है. जिस तरह यह फिल्म कमाई कर रही है, अगर यही नंबर रहा तो यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी. फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई थी. अबतक यह 79 करोड़ से भी ज्यादा कमाई कर चुकी है. फैन्स और क्रिटिक्स के बीच इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस फिल्म पर अपनी राय रखी है. ऑडियन्स से वह लगातार गुजारिश कर रहे हैं कि इस फिल्म को वे जरूर देखें. इस लिस्ट में आर माधवन भी अब शामिल हो चुके हैं. एक्टर ने ट्विटर पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ब्योरा शेयर किया है, जिसके साथ उनका कहना है कि वह विवेक अग्निहोत्री से जलन महसूस कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





