मनोरंजन

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने शुरू की 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग

jantaserishta.com
14 Dec 2022 5:18 PM IST
द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने शुरू की द वैक्सीन वॉर की शूटिंग
x
मुंबई (आईएएनएस)| इस साल अपनी 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ भारी सफलता का स्वाद चखने वाले निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लखनऊ में अपनी अगली परियोजना 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्देशक ने अपने फॉलोअर्स के साथ अपडेट साझा करने के लिए बुधवार को अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के स्क्रिप्ट की एक तस्वीर को शेयर कर कैप्शन दिया, "गुड मार्निग, हम नई चीजों के लिए जीते हैं। नई खुशी।"
कुछ दिन पहले विवेक ने फिल्म के रिसर्च वर्क की एक झलक शेयर की थी।
'द वैक्सीन वॉर' कोविड-19 महामारी के अनिश्चित समय के दौरान चिकित्सा बिरादरी और वैज्ञानिकों के अंतहीन समर्थन को देखते हुए बनाई गई है।
निर्देशक ने पहले साझा किया है कि इस विषय पर शोध करने और दर्शकों के सामने सही तथ्य पेश करने में लगभग एक साल लग गया। फिल्म की कहानी 3200 पन्नों में लिखी गई है और 82 लोगों ने दिन-रात कहानी पर काम किया। कुशल अनुसंधान करने के लिए, टीम ने वास्तविक वैज्ञानिक और टीका विकसित करने वाले लोगों से मुलाकात की।
पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित यह फिल्म 15 अगस्त, 2023 को हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story