मनोरंजन

The Kashmir Files Box Office Collection Day 1: 40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ अनुपम खेर ने ली बंपर ओपनिंग

Gulabi
12 March 2022 11:50 AM IST
The Kashmir Files Box Office Collection Day 1: 40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ अनुपम खेर ने ली बंपर ओपनिंग
x
40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ अनुपम खेर ने ली बंपर ओपनिंग
कश्मीरी पंडितों के दुख को परदे पर उतारती फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज़ हो चुकी है और पहले ही दिन अनुपम खेर की फिल्म ने उम्मीद से कई गुना ज़्यादा प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। 11 मार्च, शुक्रवार को अनुपम खेर ने 3.5 करोड़ की ओपनिंग ली है जो कि प्रभास - पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम की ओपनिंग से भी ज़्यादा है। ये दोनों ही फिल्में क्लैश कर रही थीं।
इसी के साथ अनुपम खेर स्टारर विवेक रंजन अग्निहोत्री की इस फिल्म ने साफ कर दिया है कि सही ट्रेलर, प्रोमो और प्रमोशन का फिल्म की ओपनिंग पर कितना असर पड़ सकता है। द कश्मीर फाइल्स, भले ही एक तय दर्शकों को टार्गेट करती फिल्म हो लेकिन इसका ट्रेलर जब से आया, तब से फिल्म के लिए उत्सुकता थी।

Next Story