मनोरंजन

The Kapil Sharma Show : द कपिल शर्मा शो की जज Archana Puran Singh ने सोशल मीडिया में शेयर किया Behind The Scene वीडियो

Rani Sahu
12 Sept 2021 9:15 PM IST
The Kapil Sharma Show : द कपिल शर्मा शो की जज Archana Puran Singh ने सोशल मीडिया में शेयर किया Behind The Scene वीडियो
x
कॉमेडी के बेताज बादशाह कहे जाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. इस बीच शो से जुड़े स्टार्स भी द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) से जुड़े अपडेट्स और इंट्रेस्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। The Kapil Sharma Show: कॉमेडी के बेताज बादशाह कहे जाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. इस बीच शो से जुड़े स्टार्स भी द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) से जुड़े अपडेट्स और इंट्रेस्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं. इसी क्रम में एक्ट्रेस अर्चना पूरण सिंह (Archana Puran Singh) ने भी द कपिल शर्मा शो का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है और उन्हें कंटेंट का किंग कहकर उनकी तारीफ की है. अर्चना ने लिखा, बिहाइंड द सीन, जहां कंटेंट किंग है और ये कंटेंट के किंग हैं. ऐसे सेट्स पर काम करने में मज़ा आता है. आपको बता दें कि अर्चना पूरण सिंह, कपिल के शो में जज की भूमिका में नज़र आती हैं और अक्सर शो से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

हाल ही में अर्चना पूरण सिंह द्वारा शेयर किए गए शो के बिहाइंड द सीन वीडियो में कपिल शर्मा 'झुमका बरेली वाला' सॉन्ग पर डांस करते नज़र आ रहे हैं. कपिल का डांस देख वहां मौजूद लोग तालियां बजाते भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में अर्चना पूरण सिंह कपिल से सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स को लेकर बात करती नज़र आती हैं और कॉमेडियन से कहती हैं कि अपने फैन्स से कहो कि मुझे भी फॉलो कर लें. अर्चना, कपिल शर्मा से आगे कहती हैं कि, 'तुम बहुत कम पोस्ट करते हो जबकि मैं रेगुलर पोस्ट करती हूं'. हालांकि, कपिल, अर्चना जी की इस रिक्वेस्ट पर फनी जवाब देते हैं जिसे सुनकर सब हंस देते हैं.

वीडियो में अर्चना और कपिल शर्मा के बीच काफी हंसी मज़ाक भी होता दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा अपनी बढ़ी हुई तोंद को लेकर भी अर्चना जी से कहते हैं कि, 'दिसंबर-जनवरी में मैं कितना फिट था, मैं जल्द वापस वैसा हो जाउंगा'. आपको बता दें कि अर्चना पूरण सिंह द्वारा इन्स्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, कई फैन्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं.


Next Story