मनोरंजन

The Kapil Sharma Show : सेट पर स्मृति ईरानी को नहीं मिली एंट्री, कपिल शर्मा ने मांगी माफी, जानें क्यों

Rani Sahu
24 Nov 2021 9:08 PM IST
The Kapil Sharma Show : सेट पर स्मृति ईरानी को नहीं मिली एंट्री, कपिल शर्मा ने मांगी माफी, जानें क्यों
x
भूतपूर्व अभिनेत्री और भारतीय पॉलीटिशियन स्मृति ईरानी को द कपिल शर्मा शो पर एंट्री नहीं मिली है

The Kapil Sharma Show: भूतपूर्व अभिनेत्री और भारतीय पॉलीटिशियन स्मृति ईरानी को द कपिल शर्मा शो पर एंट्री नहीं मिली हैl दरअसल द कपिल शर्मा शो के गार्ड ने उन्हें सेट पर जाने से रोक दियाl हालिया खबरों के अनुसार स्मृति ईरानी शो पर पहुंचने वाली थीl हालांकि किसी कन्फ्यूजन के वजह से उन्हें इस कॉमेडी शो से बाहर रहना पड़ाl दरअसल सिक्योरिटी गार्ड ने ड्यूटी निभाते हुए स्मृति ईरानी को शो पर जाने से रोक दियाl हालांकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि स्मृति ईरानी आने वाली हैl

खबरों की माने तो सिक्योरिटी गार्ड को लगा कि मिनिस्टर बिना किसी सुरक्षा के सेट पर कैसे आ सकती हैंl इसके चलते सिक्योरिटी ने उन्हें अंदर जाने से रोक दियाl आधे घंटे इंतजार करने के बाद स्मृति ईरानी अपनी शेड्यूल फ्लाइट पकड़ने चली गईl कपिल शर्मा को जब इस बात का पता चला तब उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को खूब डांट लगाईl उन्होंने स्मृति ईरानी से क्षमा भी मांगीl
स्मृति ईरानी दरअसल लाल सलाम नामक अपनी एक पुस्तक रिलीज करने वाली हैl वह इसे शो पर प्रमोट करने आई थीl हालांकि सिक्योरिटी की गलती की वजह से यह प्लान चूक गयाl स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपनी बुक की पहली झलक भी लोगों को दिखाई थीl एकता कपूर ने स्मृति ईरानी को टीवी इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस किया थाl अब उन्होंने उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई भी दी हैl एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को एक संदेश लिखा हैl इसमें उन्होंने स्मृति ईरानी की पुस्तक की सराहना भी की हैl
स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से काफी लोकप्रिय हुई थीl उन्होंने इस शो में तुलसी वीरानी की भूमिका निभाई थी। स्मृति ईरानी वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैl इसके अलावा वह अमेठी से सांसद भी हैl उन्होंने इस सीट को राहुल गांधी को हराकर जीत प्राप्त की हैl
Next Story