मनोरंजन

द कपिल शर्मा शो, अर्चना पूरन सिंह ने गुस्से में कही यह बात?

jantaserishta.com
25 May 2022 3:10 PM IST
द कपिल शर्मा शो, अर्चना पूरन सिंह ने गुस्से में कही यह बात?
x

नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस वीकेंड पंजाबी सिंगर्स गुरु रंधाना, यो यो हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार बतौर गेस्ट नजर आए. तीनों का शो में समय काफी अच्छा रहा. सभी ने हंसी के ठहाकों के साथ कुछ एक घंटे के एपिसोड को एन्जॉय किया. कपिल शर्मा के शो की एक खास और स्पेशल बात यह है कि कपिल किसी भी एपिसोड में शो की जज अर्चना पूरन सिंह की टांग खींचने से बाज नहीं आते हैं.

कपिल शर्मा ने मजाक करते हुए कहा कि पूरी टीम यूएस जा रही है वह भी बिना अर्चना पूरन सिंह के. इसपर अर्चना रिएक्ट करते हुए कहती हैं कि मैं खुद के पैसों की टिकट लेकर जाती हूं. मैं प्रोड्यूसर के खर्चे पर या स्पॉन्सर के खर्चे पर जाने की जरूरत नहीं है. कपिल इसपर पूछते हैं कि तो यह शो में खुद के पैसे लगाकर बैठी हो आप? अर्चना ने इसपर कपिल को रिप्लाई करते हुए कहा कि मैं शो से कमाती हूं और वह पैसा ट्रैवलिंग में खर्च करती हूं. कपिल फिर मजाक करते हुए कहते हैं कि हम तो हर जगह से कमाते हैं.
किस्सा यहीं खत्म नहीं होता है. सिंगर गुरु रंधावा बताते हैं कि कैसे उन्होंने कॉमेडियन से सीखा है कि शोज करके पैसा कमाना चाहिए. गुरु कहते हैं कि तो जैसे कपिल आते नहीं हैं शो पर जबतक इनके अकाउंट में पैसे रिफ्लेक्ट नहीं होते. मैं भी अब ऐसे ही करने लगा हूं. कपिल, गुरु की इस बात पर हल्के से नाराज हो जाते हैं. वह कहते हैं कि क्या आप शो पर इस तरह की बात करने के लिए आए हैं. गुरु और अर्चना इसपर ठहाके लगाकर हंसते हैं.
कपिल और गुरु रंधावा मिलकर सिंगर दिव्या खोसला कुमार की टांग खींचते हैं. वह कहते हैं कि दिव्या केवर पेंटहाउस में सोती हैं. वह नहीं जानती कि आखिर छत पर सोने में कितना आनंद आता है. दिव्या इसपर कहती हैं कि पेंटहाउस में भी छत होती है. गुरु कहते हैं कि दिव्या मच्छरदानी में कभी नहीं सोईं. दरअसल, वह 21वीं फ्लोर पर रहती हैं और वहां कोई मच्छर नहीं आता. इसपर कपिल मजाक करते हुए कहते हैं कि मच्छर केवल 16 हजार फीट की ऊंचाई तक ही उड़ सकता है. इससे ऊपर नहीं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story