मनोरंजन

पत्रकार ने की थी सनी लियोनी से बदतमीजी, बाद में एक्ट्रेस ने उठाया था ये कदम

jantaserishta.com
2 Jan 2022 4:22 PM IST
पत्रकार ने की थी सनी लियोनी से बदतमीजी, बाद में एक्ट्रेस ने उठाया था ये कदम
x

नई दिल्ली: स्टार्स की जिंदगी जितनी आसान लगती है उतनी होती नहीं. फेम मिलने के साथ-साथ सेलेब्रिटीज की जिंदगी में कई चुनौतियां भी आती हैं, जिनका सामना उन्हें करना पड़ता है. ऐसी ही एक मुश्किल सनी लियोनी के सामने कुछ सालों पहली आई थी. ये बात 2016 की है जब सनी लियोनी एक इंटरव्यू के लिए गई थीं. इसके दौरान इंटरव्यूर ने सनी बुरा व्यवहार किया था, जिसके बाद वह इंटरव्यू बीच में छोड़कर चली चली जाना चाहती थीं. अब सनी लियोनी ने इस बारे में बात की है.

2016 में एक इंग्लिश न्यूज चैनल के जाने-माने पत्रकार ने सनी लियोनी का इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू के दौरान पत्रकार ने सनी के साथ अभद्र व्यवहार किया था. साथ ही उनसे सेक्सिट सवाल पूछे थे. सनी लियोनी इससे काफी परेशान हो गई थीं. इंटरव्यू के टीवी पर आने के बाद कई फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने सनी को सपोर्ट किया था. लेकिन जब इंटरव्यू सही में चल रहा था तब वहां मौजूद लोगों ने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया था. यही एक बात सनी लियोनी के मन में घर कर गई थीं.
हाल ही में बॉलीवुड बबल के साथ सनी लियोनी ने इस बारे में बात की. उन्होंने कहा, ''लोगों ने मुझसे नफरत की और मेरे बारे में बुरी चीजें कहीं. और फिर किसी ने टीवी पर मेरी बेइज्जती की. अब मैं ठीक हूं और मैंने इसे स्वीकार कर लिया है. लेकिन मुझे इसका बुरा जरूर लगा था.'' सनी ने यह कहा कि वह इतनी परेशान हो गई थीं कि बीच में ही उठकर चली जाना चाहती थीं, लेकिन पत्रकार ने उन्हें रोक लिया था.
हालांकि इंटरव्यू के खत्म होने के बाद सनी लियोनी ने सेट्स पर मौजूद लोगों से सवाल जरूर किए थे. उन्होंने पूछा था कि उनके साथ हो रही बद्तमीजी को किसी ने रोकने की कोशिश आखिर क्यों नहीं की. सनी कहती हैं, ''यह बहुत ज्यादा दिल दुखाने वाला था. सबसे बड़ा सवाल जो मैंने वहां बैठे लोगों से पूछा था वो था- मैंने तुम लोगों के साथ कुछ बुरा किया है क्या? मैंने तुम लोगों का किसी तरह दिल दुखाया है? क्या तुम लोगों ने नहीं सोचा कि तुम्हें आकर इसे रोकना चाहिए? आपने इन लोगों के साथ सालों से काम किया है और एक भी इंसान ने यह नहीं सोचा कि यह सही नहीं है और इसे रोका जाना चाहिए. एक ने भी नहीं.''
सनी लियोनी जल्द ही तमिल और मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं. इसके अलावा वह हिंदी फिल्मों हेलेन और द बैटल ऑफ भीम कोरेगांव में भी नजर आएंगी. कुछ समय पहले सनी लियोनी ने मधुबन नाम के एक गाने में काम किया था. इस गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद इसके लिरिक्स को बदला गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story