मनोरंजन

सनी लियोनी के शूटिंग सेट पर गुंडों का बवाल, डायरेक्टर बोले-मुझे नहीं पता था कि...सनी को...

jantaserishta.com
12 Feb 2021 10:35 AM IST
सनी लियोनी के शूटिंग सेट पर गुंडों का बवाल, डायरेक्टर बोले-मुझे नहीं पता था कि...सनी को...
x

बताया जा रहा है कि हाल ही में अनामिका के सेट पर कुछ गुंडों ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया. बवाल भी ऐसा रहा जहां पर उन गुंडों ने डायरेक्टर विक्रम भट्ट से 38 लाख रुपये की मांग की.

एक्ट्रेस सनी लियोनी इस समय डायरेक्टर विक्रम भट्ट संग अपनी अपकमिंग सीरीज अनामिका की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. सीरीज को लेकर चर्चा तो लंबे समय से है, लेकिन इसका विवादों में आने का सिलसिला अब शुरू हुआ है.
मामला कुछ ऐसा है जहां पर ये आरोप हैं कि विक्रम भट्ट ने एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली मोघल संग काम किया था लेकिन उन्हें उनकी फीस नहीं दी गई. इसी वजह से इतना बड़ा विवाद खड़ा हुआ.
खुद विक्रम भट्ट ने एक न्यूज पोर्टल को इस घटना के बारे में विस्तार से बताया है. वे कहते हैं- मैं हैरान रह गया था. मुझे नहीं पता था कि क्या करूं. लेकिन मेरी पहली प्राथमिका सनी लियोनी को सुरक्षित रखने की थी.
वे आगे कहते हैं- मुझे उन चेक के स्नैपशॉट अब्बास को सेंड करने के लिए कहा गया जो मैं उन्हें भेजने वाला था. उसके बाद मुरतजा नाम का कोई शख्स सेट पर आया और मुझसे चेक की मांग की.
विक्रम के मुताबिक इस घटना की वजह से उनकी उस दिन की शूटिंग नहीं हो पाई. वे इस समय काफी खफा नजर आ रहे हैं और एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली मोघल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं.
वैसे पूरे विवाद पर अब्बास अली मोघल ने भी हैरान करने वाला रिएक्शन दिया है. एक पोर्टल को वे बता रहे हैं- अब क्या ही बोलूं मैं. फाइटर एसोसिएशन इस विवाद में देख रही है. वो इसे सुलझा लेंगे.
मालूम हो कि इस समय सनी लियोनी का विवादों में तगड़ा नाता चल रहा है. एक तरफ उनसे सेट पर यूं बवाल हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उन पर भी धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं. ये अलग बात है कि अभी के लिए एक्ट्रेस को उस मामले में कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story