मनोरंजन

मनोरंजन जगत को नजरअंदाज कर रही सरकार, इंडस्ट्री को नहीं मिली जगह तो भड़के अशोक पंडित

Neha Dani
2 Feb 2023 4:05 AM GMT
मनोरंजन जगत को नजरअंदाज कर रही सरकार, इंडस्ट्री को नहीं मिली जगह तो भड़के अशोक पंडित
x
अशोक पंडित अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। अब एक बार फिर से फिल्ममेकर का यह बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज संसद में 2023-24 सत्र (Budget 2023-24) का बजट पेश किया। इस बजट सत्र में निर्मला सीतारमण ने टैक्स कटौती समेत कई बड़े ऐलान किए। इस बजट के दौरान जहां पर्यटन, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों पर जोर दिया गया है तो वहीं एक बार फिर से मनोरंजन क्षेत्र को नजरअंदाज कर दिया गया है। अब निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने रिएक्ट किया है। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा, "मनोरजंन इंडस्ट्री सरकार की तरफ बड़ी ही उम्मीदों से देखती है, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रोत्साहन नहीं मिलता।"
मनोरंजन जगत को नजरअंदाज कर रही सरकार
अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने इस इंटरव्यू में कहा कि मनोरंजन जगत दिन पर दिन बड़ा होता जा रहा है, लेकिन सिनेमा इंडस्ट्री को हमेशा ही लोगों के द्वारा इग्नोर किया जाता है। अशोक पंडित ने कहा, "कोई भी फिल्मों और मीडिया के बारे में उतनी बातें नहीं करता, जितनी टेक्सटाइल या फिर हेल्थ सेक्टरों के लिए की जाती है। सरकार के पास दूसरे सेक्टरों के लिए लंबा-चौड़ा डिस्कशन है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए उनके पास कोई चर्चा नहीं है।"
बता दें कि फिल्ममेकर अशोक पंडित ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर समसामयिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते नजर आ जाते हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के रिलीज होने के बाद अशोक पंडित ने ट्विटर पर कश्मीरी पंड़ितों के साथ हुए अन्याय को ट्विटर पर बड़ी ही बेबाकी से रखा था। अशोक पंडित अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। अब एक बार फिर से फिल्ममेकर का यह बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अशोक पंडित ने फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' बनाई थी। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक्टर अनुपम खेर और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। यह फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बनी थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद अशोक पंडित चर्चा में आ गए थे।

Next Story