मनोरंजन

अमिताभ बच्चन से सरकार को मिल रही सबसे ज्यादा टैक्स, सेलिब्रिटी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Nil dhankar
18 March 2025 6:49 AM IST
अमिताभ बच्चन से सरकार को मिल रही सबसे ज्यादा टैक्स, सेलिब्रिटी ने बनाया नया रिकॉर्ड
x

अमिताभ बच्चन ने वित्त वर्ष 2024-25 में शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटी का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल उनकी कुल कमाई 350 करोड़ रुपये रही, जिस पर उन्हें 120 करोड़ रुपये का टैक्स देना पड़ा। बच्चन की कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) जैसे शो से हुई है, जिसे वह पिछले 2 दशकों से होस्ट कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल उन्होंने 71 करोड़ रुपये टैक्स भरा था, जो इस साल 69% बढ़कर 120 करोड़ रुपये हो गया है।

सूत्रों ने पिंकविला को बताया, "भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों में काम करने से लेकर बड़े ब्रांड्स के लिए टॉप चॉइस बने रहने तक, अमिताभ आज भी इंडस्ट्री के सबसे डिमांडेड एक्टर्स में से एक हैं। इन सभी स्रोतों से उनकी कमाई 350 करोड़ रुपये है, जो उन्हें इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाने वाले व्यक्तियों में शामिल करती है।" अमिताभ बच्चन को वित्तीय अनुशासन के लिए जाना जाता है। उन्होंने हमेशा समय पर टैक्स भरा है। इस साल भी उन्होंने 350 करोड़ रुपये की कमाई पर 120 करोड़ रुपये टैक्स भरा। उनकी आखिरी किस्त 52.5 करोड़ रुपये की 15 मार्च 2025 को भरी गई।

पिछले साल शाहरुख खान ने 92 करोड़ रुपये टैक्स भरकर सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी का खिताब हासिल किया था। इस साल अमिताभ ने SRK को 30% से पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान से सीधे टॉप पर कब्जा कर लिया। इस लिस्ट में अन्य नामों में थलपथी विजय (80 करोड़ रुपये) और सलमान खान (75 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

Next Story