मनोरंजन

'सात समंदर पार' गाने पर लड़की ने रेलवे स्टेशन पर किया डांस, वीडियो देखकर दीवाने हुए लोग

jantaserishta.com
17 Oct 2021 2:48 PM IST
सात समंदर पार गाने पर लड़की ने रेलवे स्टेशन पर किया डांस, वीडियो देखकर दीवाने हुए लोग
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए ये किसी को पता नहीं होता है. इन दिनों रेलवे स्टेशन पर डांस करती हुई एक लड़की का ऐसा ही वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा.

रेलवे प्लेटफॉर्म पर 'सात समुंदर पार' गाने पर डांस करती एक लड़की का वीडियो लोगों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम यूजर सहेली रुद्र को वीडियो में रेलवे प्लेटफॉर्म पर रीमिक्स ट्रैक पर नाचते हुए देखा जा सकता है, जबकि दर्शकों की भीड़ उसे देखती रहती है.
यदि आप एक इंस्टाग्राम यूजर्स हैं, तो आपने देखा होगा कि कैसे यूजर सार्वजनिक रूप से नाचते हुए खुद के वीडियो पोस्ट करते रहे हैं. इस वीडियो पर 1.5 मिलियन लाइक्स और 20 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं.


यहां देखिए वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में, सहेली रुद्र डांस करते हुए चेहरे पर मास्क लगा रखी है. जब वह अपने शानदार नृत्य कौशल का प्रदर्शन कर रही थी उस वक्त वहां मौजूद लोग उसे खड़े होकर देखने लगे. वीडियो को 25 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.
बता दें कि सात समुंदर पार गाना फिल्म विश्वात्मा का है. इसे दिव्या भारती और सनी देओल पर फिल्माया गया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story