मनोरंजन

शादी के बाद बदली इन स्टार्स की किस्मत, लिस्ट में शामिल है शाहरुख खान का भी नाम

Neha Dani
17 Jan 2023 10:47 AM GMT
शादी के बाद बदली इन स्टार्स की किस्मत, लिस्ट में शामिल है शाहरुख खान का भी नाम
x
इस लिस्ट में कई ऐसे नाम भी शामिल है, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।
बॉलीवुड के स्टार्स अलग-अलग वजह से चर्चा में बने रहते है। इन दिनों शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बने हुए है। शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपने दमपर नाम कमाया है। शाहरुख खान की किस्मत गौरी खान से शादी करने के बाद चमकी। तो चलिए आपको बताते है कि शाहरुख खान के अलावा कौन-कौन से स्टार्स की किस्मत शादी के बाद बदली। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक का नाम शामिल है। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम भी शामिल है, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।
सैफ अली खान
सैफ अली खान आज बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। सैफ अली खान की किस्मत अमृता सिंह से शादी करने के बाद एकदम बदल गई। अमृता सिंह और सैफ अली खान का साल 2004 में तलाक हो गया था।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन की लाइफ फिल्म जंजीर ने बदली थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद अमिताभ बच्चन ने जया से शादी कर ली थी।
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन की किस्मत सुजैन खान से शादी करने के बाद बदली। सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने साल 2000 में शादी कर ली थी। ये वो दौर था जब ऋतिक रोशन बॉलीवुड में अपने पैर जमा रह थे। साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो गया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने शादी करने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने ज्योति सिंह राधवा से शादी की थी। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने शादी के बाद अपने पैर बॉलीवुड में जमाए और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी। साल 2019 में इन दोनों का तलाक हो गया।
आयुष्मान खुराना
एक्टर आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की है। आयुष्मान खुराना की किस्मत भी शादी के बाद ही बदली। ताहिरा कश्यप से शादी के बाद आयुष्मान खुराना को फिल्म विक्की डोनर मिली थी। जिसने उनकी लाइफ बदल दी।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अक्षय कुमार का फिल्मी करियर शादी के बाद तेजी से आगे बढ़ा है। अक्षय ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। इसके बाद अक्षय ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी।
Next Story