मनोरंजन
पवन सिंह और रवि किशन की नई फिल्म से आया पहला गाना, एक्ट्रेस गरिमा के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे भोजपुरी स्टार
Gulabi Jagat
21 May 2022 4:32 PM GMT

x
पवन सिंह और रवि किशन की नई फिल्म
मुंबई: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और रवि किशन (Ravi Kishan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मेरा भारत महान' का फैंस को कब से इंतजार है। लंबे समय इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, मेकर्स ने कुछ समय पहले इसका ट्रेलर (Bhojpuri Film Mera Bharat Mahan Trailer Out) रिलीज कर फैंस को राहत दी। अब इसका एक नया सॉन्ग भी रिलीज हुआ है।
फिल्म 'मेरा भारत महान' के हालिया रिलीज सॉन्ग का नाम है 'बिंदिया लिलार के' (BINDIYA LILAAR KE), जिसमें पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस गरिमा देखी जा सकती हैं। पवन सिंह फिल्म के लीड रोल में हैं। इस गाने को भी पवन और गरिमा पर रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया है। इस गाने के क्लिप में गरिमा किसी अप्सरा की तरह दिख रही हैं।
गाने में पवन सिंह की आवाज है, प्रकाश बरूद ने लिखे हैं। म्यूजिक छोटे बाबा द्वारा दिया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को कुछ ही घंटों में 7 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं। 53 हजार लोगों ने लाइक बटन प्रेस कर अपना प्यार दिया है।
बात करें, ओवरऑल ट्रेलर की तो इसमें पवन सिंह (Pawan Singh Bhojpuri Movie) को देश के ऐसे युवा के रूप में दिखाया गया है, जो सभी अपराध और अपराधियों को खिलाफ खुद ही खड़ा होता है और उनका सफाया करता है। पवन सिंह का मानना है कि देश की अदालत में पहले ही 5 करोड़ से अधिक केसेज पेंडिंग हैं, ऐसे में हर दिन होने वाले अपराधों को पुलिस के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। जबकि, रवि किशन को एक पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाया गया है।
Next Story