मनोरंजन

एक विलेन रिटर्न्स का फर्स्ट पोस्टर हुआ जारी,अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम का खतरनाक लुक आया सामने

Neha Dani
30 Jun 2022 3:44 AM GMT
एक विलेन रिटर्न्स का फर्स्ट पोस्टर हुआ जारी,अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम का खतरनाक लुक आया सामने
x
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का व्यापार कर चुकी हैl

Ek Villain 2 Posters: 2012 की सुपरहिट फिल्म एक विलेन के सिक्वेल एक विलन रिटर्न का पोस्टर जारी कर दिया गया हैl इस पोस्टर में दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैंl सभी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया हैl





दिशा पाटनी ने जॉन अब्राहम के साथ अपनी तस्वीर वाली पोस्टर शेयर की है
दिशा पाटनी ने जॉन अब्राहम के साथ अपनी तस्वीर वाली पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'हीरो और हीरोइन की स्टोरी तो बहुत हैl अब बारी है एक विलेन की कहानी जानने कीl ट्रेलर कल आ रहा हैl 29 जुलाई 2022 को फिल्म रिलीज होगीl'

अर्जुन कपूर ने भी तारा सुतारिया के साथ का फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है

अर्जुन कपूर ने भी तारा सुतारिया के साथ का फिल्म के पोस्टर को शेयर किया हैl एक विलेन 2 को एक विलेन का सीक्वल बताया जा रहा हैl हालांकि फिल्म की कहानी एकदम अलग हैl 2014 में आई फिल्म एक विलेन में श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की अहम भूमिका थीl एक विलेन 2 के पोस्टर ब्लैक एंड वाइट में हैl इसमें अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया काफी इंटेंस लुक देते नजर आ रहे हैंl


जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी का भी लुक काफी खतरनाक है

वहीं जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी का भी लुक काफी खतरनाक हैl जॉन अब्राहम फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl जॉन अब्राहम पहली बार दिशा पाटनी के साथ फिल्म में नजर आएंगेl इस फिल्म का निर्देशन मोहित सुरी कर रहे हैंl वहीं इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर कर रही हैl फिल्म एक विलेन काफी लोकप्रिय फिल्म थीl इस फिल्म को काफी पसंद किया गया थाl यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का व्यापार कर चुकी हैl

Next Story