मनोरंजन

अस्पताल से सामने आई निरहुआ के भाई विजय की पहली फोटो, एक्ट्रेस ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Neha Dani
2 July 2022 5:56 AM GMT
अस्पताल से सामने आई निरहुआ के भाई विजय की पहली फोटो, एक्ट्रेस ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
x
हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।'

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव बीते गुरूवार कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। भयानक हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए थे और एक्टर के भाई को गंभीर चोटें आई थीं। एक्सीडेंट के बाद उन्हें तुरंत वेदांता अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निरहुआ के भाई की हेल्थ अपडेट दी है।




आम्रपाली दुबे ने हाल ही में अस्पताल में भर्ती विजय लाल यादव की पहली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि विजय लाल अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं। उनकी हालत को देख पता चल रहा है कि उनकी सेहत में पहले से कुछ सुधार है।




इस तस्वीर को शेयर करते हुए आम्रपाली ने निरहुआ के भाई के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कैप्शन में लिखा आप जल्दी स्वस्थ हो जाइए भैया, महादेव हमेशा आपकी रक्षा करें।




रिपोर्ट्स के मुताबिक, निरहुआ के भाई विजय लाल अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। इस क्रम में बाराबंकी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। डिवाइडर भी टूट गया। एक्सीडेंट से सामने आई गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट काफी भयानक है।



भाई के एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही निरहुआ ने ट्वीट कर लिखा- 'बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहां पहुंच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।'



Next Story