मनोरंजन
सामने आया Pushpa 2 में Villain का रोल निभाने वाले Fahad Faasil का फर्स्ट लुक
Tara Tandi
8 Aug 2023 11:48 AM GMT
![सामने आया Pushpa 2 में Villain का रोल निभाने वाले Fahad Faasil का फर्स्ट लुक सामने आया Pushpa 2 में Villain का रोल निभाने वाले Fahad Faasil का फर्स्ट लुक](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/08/3279052-download-5.webp)
x
अल्लू अर्जुन के लिए फैंस के बीच दीवानगी कम नहीं है। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा-द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार बिजनेस किया। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी थी। पैन इंडिया रिलीज इस फिल्म के बाद जब मेकर्स ने पुष्पा-द रूल का ऐलान किया तो फैंस की उम्मीदों के साथ-साथ उनकी बेताबी भी दोगुनी हो गई।
'पुष्पा - द रूल' से उनका पहला लुक अप्रैल में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर जारी किया गया था। अब हाल ही में पुष्पराज के सबसे बड़े दुश्मन यानी फहद फासिल का फर्स्ट लुक सामने आया है। फहद फासिल 8 अगस्त 2023 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी कर उन्हें सबसे बड़ा तोहफा दिया है।फहद पुष्पा - द राइज़ का भी हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत की भूमिका निभाई थी। उनके किरदार को फैन्स का खूब प्यार मिला और अब इसी प्यार के साथ वह 'पुष्पा-2' के साथ वापसी कर रहे हैं। पुष्पा-2 में आईपीएस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत उर्फ फहद फासिल का लुक काफी खूंखार है। उनके पहले पोस्टर में मेकर्स ने उन्हें सिगार पीते हुए दिखाया है। फहद फासिल के इस इंटेंस लुक पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही उनके दिलों में 'शेखावत सर' की यादें ताजा हो गई हैं।
पुष्पा 2 के निर्माताओं ने फहद फासिल के इस गहन पोस्टर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया और लिखा, “पुष्पा 2 - द रूल की पूरी टीम बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता फहद फासिल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती है। भंवर सिंह शेखावत सर और भी बड़े बदले के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ गए हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा-2 साल 2024 में सिनेमाघरों में आएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की अभी काफी शूटिंग बाकी है।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story