मनोरंजन

इस तारीख को रिलीज होगी "आरआरआर" की पहली झलक, मेकर्स ने किया अनाउंस

Gulabi
30 Oct 2021 1:46 PM GMT
इस तारीख को रिलीज होगी आरआरआर की पहली झलक, मेकर्स ने किया अनाउंस
x
"आरआरआर" की पहली झलक

मोस्ट पॉपुलर फिल्म मेकर एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म "आरआरआर" का सभी को बेसब्री से इंतजार हैं। यह मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण, एनटीआर जूनियर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी के साथ मेकर्स ने 1 नवंबर, 2021 को इस यूनिवर्सल फिल्म की एक छोटी सी झलक पेश करने का फैसला किया है।


यह उम्दा फ़िल्म एसएस राजामौली द्वारा डायरेक्ट की गई है, जो कि बाहुबली के बाद उनकी एक और ब्लॉकबस्टर में से एक हैं। 'आरआरआर' 2022 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिसका सभी की बेसब्री से इंतजार है। कल वर्ल्ड सिनेमा के इतिहास में पहली बार, सबसे बड़े मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर - पीवीआर ने अपनी ब्रांड आइडेंटिटी और लोगो को फिल्म के नाम 'आरआरआर' में बदलने का फैसला किया था, जिसे अब 'पीवीआरआरआर' के नाम से जाना जाएगा।

स्वतंत्रता से पहले भारत पर आधारित, यह फिल्म प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों, कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों पर एक काल्पनिक कहानी है। जिसमें इन स्वतंत्रता सेनानियों का किरदार जूनियर एनटीआर और राम चरण निभा रहें हैं। इस फिल्म में सभी दर्शकों को पता चलेगा कि क्या होता है जब पानी की मुलाकात आग से होती है।

भारत की यह सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म होने वाली हैं। क्योंकि इसमें राम चरण और एनटीआर जूनियर के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं। इस फिल्म कि प्लानिंग खुद एसएस राजामौली ने की है, जो रिकॉर्ड तोड़ने वाली बाहुबली सीरीज के मास्टरमाइंड भी थे। इसी के साथ पेन स्टूडियोज़ ने पूरे उत्तर भारत में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। 'आरआरआर' 7 जनवरी, 2022 को दुनिया भर के सिनेमा घरों में रिलीज होगी।


Next Story