मनोरंजन

इन बॉलीवुड स्टार्स की पहली फिल्म हुई फ्लॉप, फिर बन गए बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह

Rounak Dey
28 Nov 2022 6:01 AM GMT
इन बॉलीवुड स्टार्स की पहली फिल्म हुई फ्लॉप, फिर बन गए बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह
x
अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम भी जिसे देखने के बाद आप हैरान हो सकते है।
बॉलीवुड के स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बने रहते है। कुछ स्टार्स की फिल्में फ्लॉप हो जाती है, तो कुछ बंपर कमाई करवा देती है। आज बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट में उन स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जिनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही थी, लेकिन ये बॉलीवुड स्टार्स ने आगे चलकर बॉक्स ऑफिस पर राज किया। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम भी जिसे देखने के बाद आप हैरान हो सकते है।
करीना कपूर (Kareena Kapoor)
करीना कपूर खान ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'रिफ्यूजी' बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई।
माधुरी दीक्षित (Madhri Dixit)
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक समय पर बॉलीवुड में सिक्का चलता था। उन्होंने फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन उनकी ये फिल्म फ्लॉप रही थी।
सलमान खान (Salman Khan)
सलमान खान का नाम अब जिस फिल्म से जुड़ जाता है, वो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते है कि सलमान खान की डब्यू फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' जो साल 1988 में रिलीज हुई थी, वो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
काजोल (Kajol)
अजय देवगन की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने फिल्म 'बेखुदी' बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
अक्षय कुमार की फिल्में भले ही इन दिनों कमाल नहीं दिखा पा रही हो, लेकिन अक्षय कुमार ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है। अक्षय ने बॉलीवुड में 'सौगंध' से डेब्यू किया था। जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
Next Story